Employee life after Layoff: गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और ट्विटर जैसी प्रमुख कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। जिसने आईटी सेक्टर को बेहद प्रतिस्पर्धी बना दिया है। एक ओर, हजारों तकनीकी विशेषज्ञ नौकरी के अवसरों की तलाश कर रहे हैं तो दूसरी ओर, कंपनियां लागत कम करने के लिए धीरे-धीरे हायरिंग बंद कर रही हैं। ऐसे में कुछ के लिए सही अवसर तलाशना काफी चुनौतीपूर्ण हो रहा है। ठीक ऐसा ही माइक्रोसॉफ्ट के एक पूर्व कर्मचारी के साथ हुआ।
निकोलस नोल्टन ने हाल ही में आईटी दिग्गज की छंटनी के नए दौर में माइक्रोसॉफ्ट में अपनी नौकरी खो दी। वह मार्च से नई नौकरी की तलाश में है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। एक लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने जॉब हंट के अपने अनुभव को साझा किया।
57 रिक्रूटर्स कर चुके हैं कॉल
उन्होंने कहा कि "मैं पिछले दो महीनों से एक नई नौकरी पाने का प्रयास कर रहा हूं। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अभी तक 250 से अधिक आवेदन कर चुके हैं जिसमें 57 रिक्रूटर का कॉल आया है, 15 हायरिंग मैनेजर ने इंटव्यू ले चुके हैं जिनमें से 3 कंपनियों फाइनल राउंड का इंटव्यू हो चुका है पर ऑफर एक भी नहीं मिला। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड सॉल्यूशन इंजीनियर के रूप में लगभग एक साल और आठ महीने तक काम करने का दावा किया। इससे पहले, उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वे रेथियॉन टेक्नोलॉजीज और सिएना दूरसंचार में कार्यरत थे।

कर्मचारी की लिंक्डइन में पोस्ट
749 टेक कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी
उसी लिंक्डइन पोस्ट में, उन्होंने एक अनुरोध भी किया है कि "यदि आप मेरी रुचियों और पृष्ठभूमि के साथ किसी जॉब के बारे में जानते हैं, तो कृपया मुझे बताएं। मैं किसी भी लीड या रेफरल के लिए आभारी रहूंगा। मैं अवसरों की तलाश कर रहा हूं।" बता दें कि Layoffs.fyi के मुताबिक, इस साल अब तक 749 टेक कंपनियां 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं।
