बिजनेस

MS Dhoni: टायर 'बेचते' नजर आएंगे कैप्टन कूल, Eurogrip Tyres ने एमएस धोनी को बनाया अपना ब्रांड एम्बेसडर

Eurogrip Tyres Brand Ambassador: एसएम धोनी को ब्रांड एम्बेसडर टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीवी) पी. माधवन ने कहा, ‘‘हम एम. एस. धोनी का स्वागत करते हुए खुश हैं... एक ऐसी शख्सियत जो यूरोग्रिप टायर्स की विश्वसनीयता तथा प्रदर्शन के मूल्यों से मेल खाती है...।’’

Image

यूरोग्रिप टायर्स के ब्रांड एंबेसडर बने एमएस धोनी

KEY HIGHLIGHTS
  • एमएस धोनी बने ब्रांड एम्बेसडर
  • टायर कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बने
  • Eurogrip Tyres के साथ हुई डील

Eurogrip Tyres Brand Ambassador: टायर बनाने वाली कंपनी यूरोग्रिप टायर्स ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना दिया है। ये ऐलान गुरुवार को किया गया है। कंपनी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी यूरोग्रिप ब्रांड और इसके सभी प्रोडक्ट्स का प्रचार करेंगे। यूरोग्रिप, टीवीएस यूरोग्रिप और टीवीएस टायर्स की मैन्युफैक्चरर्स कंपनी टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की शुरुआत 1982 में हुई थी। यह तीन अरब डॉलर (25417 करोड़ रु) की टीवीएस मोबिलिटी के मेन सेगमेंट के रूप में काम करती है।

ये भी पढ़ें -

धोनी को बाइकों का शौक

एसएम धोनी को ब्रांड एम्बेसडर टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीवी) पी. माधवन ने कहा, ‘‘हम एम. एस. धोनी का स्वागत करते हुए खुश हैं... एक ऐसी शख्सियत जो यूरोग्रिप टायर्स की विश्वसनीयता तथा प्रदर्शन के मूल्यों से मेल खाती है...।’’

वहीं धोनी ने कहा, "यूरोग्रिप जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना वाकई रोमांचक है क्योंकि यह एक ऐसी कैटेगरी है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मोटरसाइकिल और राइडिंग के लिए मेरा प्यार मेरे क्रिकेट के सफर से बहुत पहले शुरू हुआ था और पिछले कुछ सालों में मुझे कई तरह की बाइक चलाने का मौका मिला है।

यूरोग्रिप टायर्स की एक्सपर्टाइज सबसे अलग

धोनी ने कहा कि सुरक्षित और मजेदार राइड के लिए सही टायर चुनना बहुत जरूरी है। इस क्षेत्र में यूरोग्रिप टायर्स की एक्सपर्टाइज सबसे अलग है। मैं यूरोग्रिप के साथ इस रोमांचक सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि यूरोग्रिप टायर्स, 2, 3-पहिया और ऑफ-हाइवे टायरों में लीडिंग ब्रांड है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article