बिजनेस

Tata vs Ambani: तो यहां होगी टाटा-अंबानी की टक्कर, ग्राहकों को मिलेगा फायदा, 499-999 रु का चल रहा खेल

Tata vs Ambani: ज़ूडियो की सफलता के साथ मुकाबला करने के लिए अगस्त 2023 में लॉन्च किए गए अंबानी के यूस्टा ने अपने पहले वर्ष के भीतर 50 स्टोर्स की उपलब्धि हासिल कर ली। यूस्टा के सभी प्रोडक्ट्स की कीमत 999 रुपये से कम है, जिनमें से अधिकतर की कीमत 499 रुपये से कम है, यह मॉडल ज़ूडियो जैसा ही है।

Image

फैशन सेगमेंट में टाटा बनाम अंबानी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा-अंबानी की टक्कर
  • फैशन सेगमेंट में होगा मुकाबला
  • ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Tata vs Ambani: भारतीय उद्योग जगत की दिग्गज कंपनियाँ रिलायंस और टाटा एक बार फिर आमने-सामने हैं। मगर यह मुकाबला भारतीय उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुंचा सकता है। रिलायंस रिटेल अपने यूथ फैशन ब्रांड 'Yousta' के साथ टाटा ग्रुप के Zudio को चुनौती दे रही है। Zudio स्टाइल और किफायती ब्रांड माना जाता है और Yousta रिलायंस के लिए उसका जवाब है। ये एक मुकाबला है, जिसका फायदा कंज्यूमर्स को मिलेगा। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वैल्यू फैशन सेगमेंट अपैरल मार्केट में सबसे बड़े और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले सेगमेंट में से एक है।

ये भी पढ़ें -

50 स्टोर्स खोल दिए

ज़ूडियो की सफलता के साथ मुकाबला करने के लिए अगस्त 2023 में लॉन्च किए गए अंबानी के यूस्टा ने अपने पहले वर्ष के भीतर 50 स्टोर्स की उपलब्धि हासिल कर ली। यूस्टा के सभी प्रोडक्ट्स की कीमत 999 रुपये से कम है, जिनमें से अधिकतर की कीमत 499 रुपये से कम है, यह मॉडल ज़ूडियो जैसा ही है।

जूडियो का पहला स्टोर कब खोला गया

नोएल टाटा के नेतृत्व वाली ट्रेंट, जो कि टाटा ग्रुप की कंपनी है, ने वित्त वर्ष 2017-18 में पहला इंडिपेंडेंट जूडियो स्टोर खोला और यह एक बड़ी सफलता रही। यह अब देश के सबसे बड़े अपैरल ब्रांड्स में से एक है। स्टार स्टोर्स में वित्त वर्ष 2016-17 में अपनी शुरुआत के बाद से, जूडियो ने काफी विस्तार किया है।

इस साल जून तक ट्रेंट के पास 228 वेस्टसाइड स्टोर, 559 ज़ूडियो स्टोर और अन्य लाइफ़स्टाइल कॉन्सेप्ट के 36 स्टोर थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल डिवीजन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल डिवीजन ने दूसरी तिमाही में 76,302 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जो पिछले साल की तुलना में 1.1% की गिरावट दर्शाता है।

ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, फैशन और लाइफस्टाइल (F&L) सेगमेंट में कमजोर मांग, ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने के लिए चल रहे प्रयासों और मार्जिन में सुधार के मकसद से B2B बिजनेस के लिए एक कैलिब्रेटेड नजरिए से ग्रोथ प्रभावित हुई।

रिलायंस का क्या है मकसद

रिलायंस का लक्ष्य यूस्टा के माध्यम से टाटा के ज़ूडियो जैसी सफलता हासिल करना है। RIL ने अपनी लॉन्ग टर्म निवेश योजनाओं को सपोर्ट करने के लिए पिछले वित्त वर्ष में लोन के रूप में रिलायंस रिटेल में लगभग 14,839 करोड़ रुपये डाले।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article