बिजनेस

Etsy Layoff: इट्सी ने किया छंटनी का ऐलान, 225 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Etsy Layoff 2023: इटसी के सीईओ जोश सिल्वरमैन ने कहा है कि हम अपने विक्रेताओं को अधिक बिक्री नहीं दे पा रहे हैं, जो कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। साथ ही, कर्मचारियों के खर्च में वृद्धि हुई है, भले ही हमने लागत में कटौती के उपाय पेश किए हैं और भर्ती योजनाओं को रोक दिया है।

Image

इट्सी ने किया छंटनी का ऐलान

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इटसी करेगी छंटनी
  • 11 फीसदी कर्मचारियों को निकालेगी बाहर
  • 225 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Etsy Layoff 2023: ई-कॉमर्स कंपनी इट्सी (Etsy) अपने कारोबार के रिस्ट्रक्चरिंग और लागत को सुव्यवस्थित करने के लिए 11 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। छुट्टियों के सीजन में इट्सी में लगभग 225 कर्मचारी अपनी नौकरियां खो देंगे। इससे इसके मुख्य बाज़ार में कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,770 रह जाएगी। इट्सी के सीईओ जोश सिल्वरमैन ने एक ईमेल में कर्मचारियों को बताया है कि हम एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण मैक्रो और प्रतिस्पर्धी माहौल में काम कर रहे हैं और ग्रॉस मर्चेंडाइस सेल्स 2021 से स्थिर बनी हुई है।

भर्ती योजनाओं को रोका

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इटसी के सीईओ जोश सिल्वरमैन ने कहा है कि हम अपने विक्रेताओं को अधिक बिक्री नहीं दे पा रहे हैं, जो कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। साथ ही, कर्मचारियों के खर्च में वृद्धि हुई है, भले ही हमने लागत में कटौती के उपाय पेश किए हैं और भर्ती योजनाओं को रोक दिया है।

200-250 करोड़ रु का अतिरिक्त खर्च

छंटनी के कारण इट्सी को 25-30 मिलियन डॉलर (200-250 करोड़ रु) अतिरिक्त खर्च करने होंगे। ये पैसा कर्मचारियों को निकालने पर उन्हें की जाने वाली पेमेंट, कर्मचारी बेनेफिट और अन्य संबंधित लागतों के चलते होगा। कंपनी का पुनर्गठन 2024 की पहली तिमाही के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इट्सी के के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रेयान स्कॉट भी कंपनी छोड़ देंगे।

क्या है इटसी का बिजनेस

Etsy एक अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी है जो हस्तनिर्मित या पुरानी वस्तुओं और क्राफ्ट सप्लाई पर फोकस करती है। ये वस्तुएं ज्वैलरी, बैग, कपड़े, घरेलू सजावट और फर्नीचर, खिलौने, कला, समेत कई कैटेगरियों में आते हैं। विंटेज के रूप में पेश की गई वस्तुएं कम से कम 20 वर्ष पुरानी होनी चाहिए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article