बिजनेस

ET Now Leadership Dialogues 2024: सर्विसेज के दम पर जोरदार प्रदर्शन कर रहा भारतीय मार्केट, आगले 6 साल बहुत अलग होंगे- NSE CEO- आशीष कुमार चौहान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 18, 2024, 07:46 PM IST

ET Now Leadership Dialogues 2024: अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ, ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। इस मंच से आशीष कुमार ने कहा कि सर्विसेज के कारण भारत का प्रदर्शन मजबूत रहा है और टेक्नोलॉजी के कारण अगले 6 साल भारत में बहुत अलग होंगे।

Image

Ashish Kumar Chauhan at ET NOW Leadership Dialogues 2024

Photo : Times Now Digital

ET Now Leadership Dialogues 2024: ईटी नाउ की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 को संबोधित करते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि अमेरिका को वॉरेन बफेट की जरूरत थी, भारत को निफ्टी की जरूरत थी। एनएसई के सीईओ ने कहा कि 30 साल पहले किसी ने भी भारतीय बाजारों को मौका नहीं दिया था। जबकि पिछले 30 साल में भारत का मार्केट कैप 110 गुना बढ़ा है।

अगले 6 साल बहुत अलग होंगे

अपनी 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ, ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024 की मेजबानी कर रहा है। इस मंच से आशीष कुमार ने कहा कि सर्विसेज के कारण भारत का प्रदर्शन मजबूत रहा है और टेक्नोलॉजी के कारण अगले 6 साल भारत में बहुत अलग होंगे।

7.5 करोड़ परिवारों के पास मार्केट अकाउंट

इसके अलावा, चौहान ने कहा कि 7.5 करोड़ परिवारों के पास मार्केट अकाउंट हैं और इनके इनकम में बढ़ोतरी होने लगी है। भारत एंटरप्रेन्योर के लिए एक विश्वसनीय सोर्स बन गया है। उन्होंने कहा कि एनपीएस, म्यूचुअल फंड और डायरेक्ट निवेश विश्वास पैदा करने में भारतीय कैपिटल मार्केट की मदद कर रहा है। वेल्थ की अगली वेव के लिए बहुत अधिक कैपिटल की आवश्यकता नहीं होगी। पिछले 12 वर्षों में एसएमई सेक्टर में मजबूत लिस्टिंग हुई है।

ईटी नाउ की 15वीं वर्षगांठ पर ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024

ईटी नाउ अपनी 15वीं वर्षगांठ पर 'ईटी नाउ लीडरशिप डायलॉग्स 2024' की मेजबानी कर रहा है, जो एक अनूठी पहल है। जिसमें इंडस्ट्री, पॉलिसी चैंपियन और इकोनोमिक एक्सपर्ट्स की अग्रणी आवाजों को एक साथ लाया गया है ताकि भारत के लिए आगे की राह पर विचार-विमर्श और रूपरेखा तैयार की जा सके।

'India@2030' की थीम के साथ, शिखर सम्मेलन में प्रमुख स्टेकहोल्डर्स ने 'India@2030' के लिए अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। इसमें भारत को एक मजबूत और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाने के लिए इकोनॉमिक पॉलिसी, फाइनेंशियल रेगुलेशन और जरूरी रणनीतिक पहल के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article