Hot Cement Stocks: सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी फोकस रही है। इसी महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ से जुड़े ऐलान बजट में किए जा सकते हैं। इससे सीमेंट स्टॉक्स को फायदा मिल सकता है, क्योंकि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सीमेंट जरूरी मैटेरियल है। इस बीच एक ब्रोकरेज फर्म ने दो सीमेंट कंपनियों के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इनमें ACC और Ambuja Cements शामिल हैं। आगे जानिए कितना है इन शेयरों का टार्गेट।
ये भी पढ़ें -
अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Stock Price Target)
एमके ग्लोबल ने अंबुजा सीमेंट्स को 700 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस समय इसके शेयर का भाव BSE पर 681.25 रु पर है। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड 1981 में शुरू हुई सीमेंट सेक्टर में एक्टिव एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 1.62 लाख करोड़ रु है।
एसीसी (ACC Stock Price Target)
एमके ग्लोबल ने ACC को 2900 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। ACC लिमिटेड का मौजूदा भाव 2724.05 रुपये है। ACC 1936 में शुरू हुई सीमेंट सेक्टर में एक्टिव एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 51,154.19 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
