बिजनेस

Emcure, Bansal Wire IPO: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स और बंसल वायर को तगड़ा रिस्पांस, लिस्टिंग पर मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Emcure, Bansal Wire: स्टील के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 59.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को करीब 68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

Image

आईपीओ अपडेट

Emcure, Bansal Wire:निवेश कंपनी बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को करीब 68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसी तरह बंसल वायर इंडस्ट्रीज का आईपीओ को 59.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। ऐसे में दोनों कंपनियों की लिस्टिंग पर निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। दोनों कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग आगामी सप्ताह में होगी।

Emcure Pharmaceuticals IPO

निवेश कंपनी बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 67.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 1,37,03,538 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 92,99,97,390 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 195.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 48.32 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 7.21 गुना अभिदान मिला।एमक्योर ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 960-1,008 रुपये प्रति शेयर तय किया है।इस सार्वजनिक निर्गम के तहत 800 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें प्रवर्तकों व मौजूदा शेयरधारकों ने ऊपरी मूल्य दायरे से 1,152 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के अंतर्गत रखा है।

Bansal Wire Industries IPO Subscription

स्टील के तार बनाने वाली कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन शुक्रवार को 59.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 2,14,60,906 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,27,85,23,754 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी को 51.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 13.64 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 146.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।बंसल वायर इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को कहा कि उसने एंकर (बड़े) निवेशकों से 223 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है।इस सार्वजनिक निर्गम के तहत 745 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है।आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 243-256 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article