बिजनेस

Elon Musk: गरीब होते जा रहे हैं मस्क! सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 10, 2023, 06:06 PM IST

Elon Musk Net worth: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं। उनकी संपत्ति 130 अरब डॉलर है। वहीं फोर्ब्स रियलटाइम इंडेक्स के अनुसार वे 144.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Image

Elon Musk: गरीब होते जा रहे हैं मस्क! सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Photo : BCCL

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले साल 44 अरब अमेरिकी डॉलर में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण किया था। उस समय वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। हालांकि, उनके द्वारा ट्विटर अधिग्रहण के बाद बिजनेस टाइकून की संपत्ति में जोरदार गिरावट आई। उन्हें 200 अरब अमेरिकी डॉलर का भारी नुकसान हुआ। इसके साथ ही वे इतनी बड़ी राशि खोने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं। अब इतिहास में सबसे ज्यादा पैसे खोने के वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) को तोड़ने के लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। ऐसे में एलन मस्क फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

पहले इस जापानी के नाम था रिकॉर्ड

इस संदर्भ में संगठन की ओर से एक प्रेस रिलीज भी जारी हुई। इसमें कहा गया है कि एलन मस्क ने आधिकारिक तौर पर व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि पहले यह रिकॉर्ड जापानी टेक निवेशक मासायोशी सन (Masayoshi Son) के पास था, जिसने 56 अरब अमेरिकी डॉलर खोए थे। हालांकि सटीक आंकड़े का पता लगाना लगभग असंभव है, लेकिन मस्क का कुल घाटा साल 2000 में जापानी टेक निवेशक द्वारा निर्धारित 58.6 अरब डॉलर के पिछले रिकॉर्ड को पार (Elon Musk breaks world record) कर गया है।

टेस्ला के शेयरों में गिरावट

एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक हैं। साल 2022 में मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए टेस्ला के शेयर बेचे थे। पिछले साल टेस्ला के शेयरों (Tesla stocks) में गिरावट दर्ज होनी शुरू हुई और 2022 में ही इसकी सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट दर्ज की गई। मस्क ने अप्रैल और अगस्त 2022 में 15.4 अरब डॉलर के टेस्ला शेयर बेचे। उस समय उन्होंने कहा था कि आगे इस तरह की बिक्री की योजना नहीं है। हालांकि, नवंबर 2022 में मस्क ने लगभग 4 अरब डॉलर के 19.5 मिलियन टेस्ला शेयर बेचे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article