बिजनेस

ELECTRO FORCE IPO: इलेक्ट्रो फोर्स का IPO निवेशकों को कराएगा कमाई, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 18, 2023, 08:50 PM IST

Electro Force India SME IPO: टूल बनाने और मेटल स्टांपिंग के लिए मशहूर कंपनी इलेक्ट्रोफोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Electro Force IPO) का आईपीओ खुलने वाला है।

Image

इलेक्ट्रो फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड।

Photo : Times Now Digital

Electro Force India SME IPO: टूल बनाने और मेटल स्टांपिंग के लिए मशहूर कंपनी इलेक्ट्रोफोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Electro Force IPO) का आईपीओ खुलने वाला है। यह सबस्‍क्रिप्‍शन के लिए 19 दिसंबर, मंगलवार को ओपन होगा और 21 दिसंबर को बंद होगा। यह एक फिक्‍स्ड प्राइस ईश्यू है, जिसका प्राइस 93 रुपये तय किया गया है। ऐसे में ET Now Swadesh के खास शो में बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट और IIFL Securities के डायरेक्टर संजीव भसीन ने Electro Force IPO पर निवेश की सलाह दी है। उनके मुताबिक कंपनी में 18 करोड़ की इक्वीटी है और 80 करोड़ की ऑफरिंग है। इस साल कंपनी का टर्नओवर 40 करोड़ रुपये का रहा और अगले साल 125 से 140 का टर्न ओवर कंपनी कर सकती है। एबिटा 37% है और नेट प्रॉफिट 30% है। ये एक ऐसे शेयर है जिसमें आपको जरूर पैसा लगाना चाहिए और 1 साल या उससे पहले शेयर 50 से 60% रिटर्न मिल सकता है। उन्होंने Electro Force सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

Electro Force India Profile: क्या करती है कंपनी

इलेक्ट्रोफोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रीसिजन शीट मेटल कंपोनेंट, प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डेड पार्ट्स और इलेक्ट्रानिक टूल्स डिजाइन करने और बनाने के एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी की स्‍थापना 2010 में हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग और दूसरी इंजीनियरिंग इंटस्ट्रीज़ के लिए कॉम्‍प्लेक्स प्रीसिजन शीट मेटल कंपोनेंट और असेंबलीज के लिए ‌डिजाइन‌िंग और मैन्यूफैक्चरिंग जैसे काम करती है।

इन शेयर पर पैसा लगाने की भी कही बात

ET Now Swadesh के खास शो में आगे बढ़ते हुए दिग्गज एक्सपर्ट संजीब भसीन बताते है," IPO के अलावा निवेश के लिए शेयरों की बात करें तो Irctc बहुत पसंद आ रहा है। शेयर में करेंट लेवल से निवेश करें आगे इसमें तेजी देखी जाएगी। शेयर के साथ 835 का Target रखें और 760 का Stop Loss लगाएं। कैटरिंग के कारण शेयर में प्रॉफिट जुड़ेगा। निवेश के लिए दूसरा शेयर SBI रहेगा। करेंट लेवल से BUY करें। शेयर में 700 का Target रहेगा और 620 का Stop Loss रहेगा।"

देखें पूरा वीडियो

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article