Case Can Be Filed Against Paytm Under FEMA: फिनटेक फर्म Paytm के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां हाल ही में Paytm पेमेंट बैंक से संबंधित ट्रांजेक्शन्स पर RBI और EPFO ने रोक लगाई गई थी, वहीं अब Paytm पेमेंट बैंक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने FEMA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सकता है। रॉयटर्स के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है कि वन 97 कम्युनिकेशन द्वारा चलाये जाने वाले प्लेटफॉर्म्स, फॉरेन एक्सचेंज से संबंधित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं या नहीं और अब इसी कड़ी में Paytm के खिलाफ FEMA के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। लेकिन FEMA एक्ट के बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता है। आइये जानते हैं यह एक्ट क्या है?
बिजनेस
Paytm पर होगा ED का एक्शन, जानें क्या है FEMA कानून जिसके निशाने पर बैंक
- Authored by: Pawan Mishra
- Updated Feb 14, 2024, 04:12 PM IST
