बिजनेस

ED ने Amtek ग्रुप के प्रमोटर अरविंद धाम को किया गिरफ्तार, 25000 करोड़ रुपए धोखाधड़ी का आरोप

Amtek Group Promoter Arvind Dham Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एमटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज ( Amtek group of companies) के प्रमोटर अरविंद धाम को गिरफ्तार किया। इस ग्रुप पर 15 बैंको से 25 हजार करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Image

आमटेक ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई

Photo : BCCL

Amtek Group Promoter Arvind Dham Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 25 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एमटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज ( Amtek group of companies) के प्रमोटर अरविंद धाम को गिरफ्तार किया। इस ग्रुप पर 15 बैंको से 25 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। सीबीआई ने इसे लेकर केस दर्ज किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ईडी ने जांच शुरू की थी। पैसे को अलग-अलग जगहों पर डायवर्ट करने का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 जुलाई को 25000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी के एक कथित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Ac) के प्रावधानों के तहत एमटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर अरविंद धाम को गिरफ्तार किया, जांच एजेंसी ने 11 जुलाई को बताया।

दिल्ली के राउज एवेन्यू में एक विशेष अदालत (PMLA) ने सात दिनों की ईडी हिरासत मंजूर की थी। पिछले महीने एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और नागपुर में करीब 35 स्थानों पर छापेमारी की थी। ये छापे एमटेक समूह और उसके डायरेक्टर्स, जिनमें अरविंद धाम, गौतम मल्होत्रा और अन्य पर मारे गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने 9 जुलाई को 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी के कथित मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत एमटेक ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के प्रमोटर अरविंद धाम को गिरफ्तार किया, जांच एजेंसी ने 11 जुलाई को बताया। सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी जांच की मांग की थी। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अनुसार, इससे सरकारी खजाने को करीब 10,000-15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article