बिजनेस

क्या क्रेडिट कार्ड बंद कराने से खराब हो जाता है क्रेडिट स्कोर?

फेस्टिव सीजन या रोजमर्रा के खर्चों को मैनेज करने के लिए लोग अक्सर क्रेडिट कार्ड का सहारा लेते हैं। यह जिंदगी को आसान तो बना देता है, लेकिन कभी-कभी इससे परेशानी भी हो सकती है। कई लोग एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने पर कुछ कार्ड बंद करने का सोचते हैं, लेकिन डरते हैं कि कहीं इससे उनका क्रेडिट स्कोर खराब न हो जाए।

Image

Credit Card Rules

फेस्टिव सीजन में और आमतौर भी आने खर्चों को मैनेज करने के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जहां एक तरफ क्रेडिट कार्ड से जिंदगी आसान हो जाती है, वहीं कभी-कभी ये मुश्किलें भी पैदा कर सकते हैं। कई लोग एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड होने पर कुछ कार्ड बंद करने का सोचते हैं, लेकिन डरते हैं कि कहीं इससे उनका क्रेडिट स्कोर खराब न हो जाए। लेकिन क्या सच में क्रेडिट कार्ड बंद कराने से आपका क्रेडिट स्कोर ख़राब हो जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई?

क्रेडिट कार्ड Credit Score पर कैसे डालता है असर?

क्रेडिट स्कोर आपके क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो पर निर्भर करता है, यानी आप अपने क्रेडिट कार्ड की कितनी लिमिट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप कोई क्रेडिट कार्ड बंद कर देते हैं, तो उस कार्ड की पूरी क्रेडिट लिमिट खत्म हो जाती है। इससे आपकी कुल उपलब्ध क्रेडिट कम हो जाती है और आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाता है।

ऐसे समझें इस्तेमाल

मान लीजिए आपके पास दो क्रेडिट कार्ड हैं जिनकी कुल लिमिट ₹2 लाख है और आपने इनमें से ₹50,000 खर्च किए हैं। इस समय आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 25% होगा। अब अगर आप एक कार्ड बंद कर देते हैं जिसकी लिमिट ₹1 लाख थी, तो आपकी कुल लिमिट घटकर ₹1 लाख हो जाएगी। लेकिन आपका खर्च उतना ही ₹50,000 रहेगा। ऐसे में आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 50% हो जाएगा। बैंक या एनबीएफसी इसे रिस्की मानते हैं, क्योंकि आप अपनी लिमिट का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ सकता है।

क्रेडिट कार्ड बंद कराने का असर?

इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की उम्र भी कम हो जाती है। पुराने कार्ड की ऐज भी आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित करती है। इसलिए अगर आप कोई पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करते हैं, तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर में गिरावट आ सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article