बिजनेस

52-Week High Shares: Dmart, KEC और वेदांता शेयर ने मारी 52 हफ्ते की उंची छलांग, 13 फीसदी तक की तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 4, 2024, 12:02 PM IST

Dmart, Vedanta KEC International Share Price: आज तीनों शेयरों ने अपने 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर बनाया। जहां एक तरफ गुरुवार को DMart का शेयर ने 5% से अधिक की हासिल की वहीं वेदांता के शेयर में 4.5 फीसदी का उछाल और केईसी इंटरनेशनल शेयर में 13 फीसदी की उछाल देखने को मिला है।

Image

डीमार्ट, KEC और वेदांता शेयर।

Photo : Times Now Digital

Dmart, Vedanta to KEC International scales 52-week highs: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच डी मार्ट (DMart Share Price), KEC इंटरनेशनल (KEC International) और वेदांता शेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला। आज तीनों शेयरों ने अपने 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर बनाया। जहां एक तरफ गुरुवार को DMart का शेयर ने 5% से अधिक की हासिल की वहीं वेदांता के शेयर में 4.5 फीसदी का उछाल और केईसी इंटरनेशनल शेयर में 13 फीसदी की उछाल देखने को मिला है। यहां हम आपको तीनों शेयर में आज तेजी क्यों देखने को मिल रही उसकी वजह के बारे में भी बता रहे हैं।

DMart Share Price: शेयर प्राइस में 5 फीसदी से अधिक बढ़ा

कंपनी द्वारा बुधवार को जारी की गई FY24 की चौथी तिमाही की रिपोर्ट में मजबूत बढ़त दर्ज करने के बाद बुधवार को DMart का शेयर प्राइस 5% से अधिक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। BSE पर शुरुआती कारोबार में डीमार्ट के शेयर 5.61% बढ़कर ₹ 4,710.15 की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सुबह 11:35 पर 165.35 या 3.71 फीसदी की बढ़त के साथ 4,625 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने आज 4,710.15 का हाई लेवल और 4,546.20 का लो लेवल बनाया है। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 3.01 लाख करोड़ रुपये रहा।

Vedanta Share Price: 4.5 फीसदी से अधिक की बढ़त

गुरुवार को सुबह के कारोबार में वेदांता का शेयर 4.5% से अधिक की बढ़त के साथ 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में स्टॉक में 10% से ज्यादा की तेजी आई है। भारत में प्रमुख एल्युमीनियम निर्माता वेदांत एल्युमीनियम ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपनी एल्यूमिना क्षमताओं के विस्तार की घोषणा की थी। वेदांता ने अपनी विज्ञप्ति में इस बात पर प्रकाश डाला कि एल्युमीनियम उत्पादन के लिए 3 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता के साथ दुनिया भर के शीर्ष तीन उत्पादकों में शुमार होने के लिए विस्तार उसकी निरंतर विकास रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

KEC International Share Price: 13 फीसदी अधिक उछला शेयर

कंपनी को अपने विभिन्न व्यवसायों में 816 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने के बाद 4 अप्रैल को केईसी इंटरनेशनल का शेयर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सुबह 11:42 बजे, केईसी इंटरनेशनल बीएसई पर 95.05 रुपये या 13.04 फीसदी की बढ़त के साथ 785.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज यह 768 रुपये पर खुला और इसने 838.85 रुपये हाई और 755.55 रुपये का लो लेवल बनाया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article