DLF Gurugram New Projects: रियल एस्टेट कंपनी DLF की किराये पर रियल एस्टेट सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली यूनिट गुरुग्राम में 75 लाख वर्ग फुट के प्रमुख ऑफिस और रिटेल सेक्टर के निर्माण पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। DLF के Chairman Emeritus हैं 93 साल के कुशल पाल सिंह, जिनकी नेटवर्थ 1.25 लाख करोड़ रु है। डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डीसीसीडीएल), डीएलएफ और सिंगापुर के सॉवरेन एस्टेट फंड जीआईसी के बीच एक जॉइंट वेंचर है। इसमें डीएलएफ की हिस्सेदारी लगभग 67 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें -
अल्ट्रा-प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट
चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर (तीसरी) तिमाही के लिए अपनी ताजा निवेशक प्रस्तुतीकरण में डीएलएफ ने बताया कि उसकी किराये वाले समाधान प्रदान करने वाली इकाई डीसीसीडीएल ने अपने प्रोजेक्ट ‘डीएलएफ डाउनटाउन, गुरुग्राम’ के नए फेज में 55 लाख वर्ग फुट ‘ग्रेड ए प्लस’ कार्यालय स्थल का निर्माण शुरू कर दिया है। ये कंपनी का अल्ट्रा-प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट है।
‘डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया’
इसके अलावा, डीसीसीडीएल ने गुरुग्राम में ‘डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया’ का निर्माण भी शुरू कर दिया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 20 लाख वर्ग फुट है। अब तक 37 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का निर्माण पूरा हो चुका है।
सूत्रों के अनुसार, इस कार्यालय परिसर और शॉपिंग मॉल के निर्माण में कुल निवेश लगभग 6,000 करोड़ रुपये होगा। कंपनी के प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
4.04 करोड़ वर्ग फुट का ऑपरेशनल किराया पोर्टफोलियो
डीसीसीडीएल, जिसके पास डीएलएफ समूह की किराये वाली एसेट्स का बड़ा हिस्सा है, के पास 4.04 करोड़ वर्ग फुट का ऑपरेशनल किराया पोर्टफोलियो है। इसमें से 3.64 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र ऑफिस स्पेस और 40 लाख वर्ग फुट रिटेल रियल एस्टेट है। (इनपुट - भाषा)
