बिजनेस

Pi Coin ETF: अगर ETF हुआ लॉन्च तो 8700 रु के पार पहुंचेगा Pi Coin? कैसे हो सकता है ये मुमकिन, जानिए गुणा-गणित

Pi Coin Future Price Prediction: PI Network के Pi Coin में पिछले 24 घंटों में काफी गिरावट देखी गयी। CoinMarketCap पर हाल ही में शामिल हुए पाई कॉइन का रेट 2 डॉलर के नीचे आ चुका है।

Image

कितने जा सकता है Pi Coin

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • चर्चा में है Pi Coin
  • बीते 24 घंटों में आई गिरावट
  • आगे तेजी की उम्मीद

Pi Coin Future Price Prediction: PI Network के Pi Coin में पिछले 24 घंटों में काफी गिरावट देखी गयी। CoinMarketCap पर हाल ही में शामिल हुए पाई कॉइन का रेट 2 डॉलर के नीचे आ चुका है। CoinMarketCap पर रविवार को पौने 4 बजे पाई कॉइन का रेट 1.51 डॉलर पर है। बीते 24 घंटों में इसका रेट 15.5 फीसदी गिरा है। हालांकि अपने ऑल-टाइम हाई (2.98 डॉलर) से, Pi में 49% से अधिक की गिरावट आई है। वहीं अपनी संभावित Binance लिस्टिंग के कारण Pi Coin ट्रेंड कर रहा है। एक नई रिपोर्ट सामने आई है कि Pi एक US-आधारित क्रिप्टो है, इसलिए इसके ETF की संभावनाएँ बनी हुई हैं। क्या ETF लॉन्च PI Network को 100 डॉलर (8714 रु) के लेवल तक पहुँचा सकता है?

ये भी पढ़ें -

Pi Coin Future

कॉइनगैप की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व में एसईसी (Securities and Exchange Commission) क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए ज्यादा बेहतर हो गया है। एसईसी ने पहले ही यूनिस्वैप, कॉइनबेस और जेमिनी जैसी कंपनियों पर बड़े मुकदमों को खत्म कर दिया है।

Pi Coin $100 Mark

कॉइनगैप की रिपोर्ट में कहा गया है कि, Pi Network में कुछ ऐसी क्वालिटी हैं जो इसे स्पॉट ETF के लिए आवेदन करने वाली बड़ी फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों में से एक बना देंगे। यह एक बड़ी क्रिप्टो है जिसकी मार्केट कैप 10 अरब डॉलर से अधिक है, जो इसे Litecoin और Hedera जैसे अन्य ETF उम्मीदवारों से बड़ा बनाता है। यह एक मेड इन यूएसए कॉइन भी है, जिस पर ट्रम्प ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

ETF कर देगा खेल

ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ETF लॉन्च होने वाला है, तो Pi Coin के 100 डॉलर (8714 रु) के निशान को छूने की संभावना बहुत ज़्यादा है। मगर ध्यान रहे कि ये केवल अनुमान हैं।

What is Cryptocurrency ETF?

क्रिप्टो एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एक तरह का निवेश फंड होता है जो स्पॉट मार्केट प्राइस (यानी, वह प्राइस जिसे आप क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर देखते हैं और ट्रेड कर सकते हैं) या एक या अधिक क्रिप्टोकरेंसी के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट प्राइस को ट्रैक करता है।

ब्रिटानिका के अनुसार क्रिप्टो ईटीएफ इसलिए अलग हैं क्योंकि वे पारंपरिक एक्सचेंजों पर ट्रेड किए जाते हैं, जिससे निवेशकों को सीधे किसी भी डिजिटल एसेट के मालिक बने बिना क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की सुविधा मिलती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article