बिजनेस

Dividend Stock: पॉलीकैब 30 रुपये का देगी डिविडेंड, एक साल में 91 फीसदी का मिला रिटर्न

Polycab Share, Dividend Stock:कंपनी का 52 वीक लो लेवल 3200.05 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 92,456.54 करोड़ रुपये का है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 91 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते 3 महीने में स्टॉक का भाव 42.9 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Image

Dividend Stock

Polycab Share, Dividend Stock: शेयर बाजार पर लिस्टेड ज्यादातर कंपनियां इस समय अपने तिमाही रिजल्ट जारी कर रहीं हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियां डिविडेंड का भी ऐलान कर रही हैं। इस क्रम में हाल ही पॉलीकैब (Polycab Share Price) ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है। पॉलीकैप कंपनी एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दे रही है। शेयर बाजारों में दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि वह 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड देगी। यानी हर एक शेयर पर 300 प्रतिशत का फायदा निवेशकों को हर शेयर पर मिलने वाला है।

अभी रिकॉर्ड डेट तय नहीं

हालांकि, कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में निवेशकों को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी हर शेयर 34 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी आखिरी बार 21 जून 2023 को डिविडेंड ट्रेड किया था। बता दें, यह कंपनी एक बार फिर अबतक बोनस शेयर नहीं दिया है।

Polycab Share Price Return: एक साल में 91 प्रतिशत की दिखी तेजी

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव 6.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 6153.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। इससे पहले कंपनी के शेयर शुक्रवार को ही 6364 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया था। बता दें, इस कंपनी का 52 वीक लो लेवल 3200.05 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 92,456.54 करोड़ रुपये का है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 91 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते 3 महीने में स्टॉक का भाव 42.9 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article