बिजनेस

Dividend से कमाई का मौका! Coal India, RailTel, BPCL समेत ये स्टॉक्स एक्स-डिविडेंड पर कर रहे ट्रेड

Dividend stocks: शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को डिविडेंड का इंतजार रहता है। कंपनियां अपने निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड देती है। अभी रिजल्ट सीजन चल रहा है। इस दौरान कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देती है।

डिविडेंड

डिविडेंड

Dividend stocks: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां दूसरी तिमाही के नतीजे तेजी से जारी कर रही है। कंपनियां रिजल्ट जारी करने के साथ अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर रही है। कई कंपनियों ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। निवेशकों का ध्यान उन प्रमुख शेयरों पर है जो एक्स-डिविडेंड पर इस हफ्ते ट्रेड करने वाले हैं। कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, डाबर इंडिया, एचपीसीएल, बीपीसीएल और कई अन्य बड़े नाम शामिल हैं जो इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड पर कारोबार करेंगे। इसके अलावा, इस हफ्ते बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक जैसी कई अन्य कॉर्पोरेट गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं कि आपके लिए किन शेयर में डिविडेंड से कमाई का मौका है।

ये कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड कर रही

कोल इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, सुंदरम फास्टनर्स और रेलटेल कॉर्पोरेशन - मंगलवार, 4 नवंबर, 2025 को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगी। आपको बता दें कि जब कोई कंपनी डिविडेंड (लाभांश) देने की घोषणा करती है, तो उसके शेयर एक निश्चित तारीख (Record Date) तक रखने वाले निवेशकों को ही डिविडेंड मिलता है। उस तारीख के एक दिन पहले शेयर “एक्स-डिविडेंड” कहलाते हैं। यानी इन कंपनियों के शेयर से डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को आज बाजार बंद होने तक शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना होगा। जो निवेशक 4 नवंबर को या उसके बाद ये शेयर खरीदेंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार नहीं होंगे।

कोल इंडिया प्रति शेयर ₹10.25 का लाभांश देगी। मझगांव डॉक ₹6, हैप्पिएस्ट माइंड्स ₹2.75, सुंदरम फास्टनर्स ₹3.75, रेलटेल ₹1 और भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स ₹1 प्रति शेयर डिविडेंड देगी।

इन कंपनियों में भी कमाई का मौका

एचपीसीएल (प्रति शेयर 5 रुपये का अंतरिम लाभांश), निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी (प्रति शेयर 9 रुपये का अंतरिम लाभांश), वैभव ग्लोबल (प्रति शेयर 1.5 रुपये का अंतरिम लाभांश), टीडी पावर (प्रति शेयर 1 रुपये का अंतरिम लाभांश)। ये कंपनियां 6 नवंबर यानी गुरुवार से अपने डिविडेंड घोषणाओं के लिए समायोजित ट्रेड करेंगे।

बीपीसीएल ने ₹7.5 प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (प्रति शेयर ₹4 का अंतरिम लाभांश), बीपीसीएल (प्रति शेयर ₹7.5 का अंतरिम लाभांश), सीएएमएस (प्रति शेयर ₹14 का अंतरिम लाभांश), डाबर (प्रति शेयर ₹2.75 का अंतरिम लाभांश), डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल (प्रति शेयर ₹3 का अंतरिम लाभांश), जीसीपीएल (प्रति शेयर ₹5 का अंतरिम लाभांश), एचयूएल (प्रति शेयर ₹19 का अंतरिम लाभांश), डॉ. लाल पैथलैब्स (प्रति शेयर ₹7 का अंतरिम लाभांश), नवीन फ्लोरीन (प्रति शेयर ₹6.5 का अंतरिम लाभांश), सनोफी इंडिया (प्रति शेयर ₹75 का अंतरिम लाभांश), और आरआर केबल (प्रति शेयर ₹4 का अंतरिम लाभांश) देने का ऐलान यिका है। ये स्टॉक्स शुक्रवार को एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार
आलोक कुमार Author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article