बिजनेस

बैंकों को वेबसाइट पर अपना लोगो, क्यूआर कोड दिखाना होगा अनिवार्य, ग्राहकों को मिलेंगे कई फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2023, 05:34 PM IST

DICGC Asks Banks to Display Logo:जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (DICGC) ने सभी बैंकों से 31 अगस्त तक अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा है। DICGC ने जमा बीमा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसा कहा है।

Image

DICGC

Photo : BCCL

DICGC Asks Banks to Display Logo:जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (DICGC) ने सभी बैंकों से 31 अगस्त तक अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर अपना लोगो और क्यूआर कोड प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा है। DICGC ने जमा बीमा योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसा कहा है। बैंकों में पांच लाख रुपये तक की जमा राशि का बीमा DICGC करता है। इस योजना में वाणिज्यिक बैंकों, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों (एलएबी), भुगतान बैंकों (पीबी), लघु वित्त बैंकों (एसएफबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सहकारी बैंकों की जमाएं शामिल हैं।

छोटे जमाकर्ताओं की बढ़ेगी सुरक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अनुषंगी कंपनी ने एक परिपत्र में कहा कि जमा बीमा विशेष रूप से छोटे जमाकर्ताओं की सुरक्षा करने, बैंकिंग प्रणाली में भरोसा पैदा करने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिपत्र में कहा गया, ‘‘केंद्रित और सतत तरीके से जमा बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंक की सलाह से यह फैसला किया गया है कि DICGC के साथ पंजीकृत सभी बैंक अब से अपनी वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर DICGC के लोगो और DICGC वेबसाइट से जुड़े क्यूआर कोड को प्रमुखता से प्रदर्शित करेंगे।''

जमा बीमा के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने में मिलेगी मदद

इसमें कहा गया कि लोगो और क्यूआर कोड को दर्शाने से ग्राहकों को डीआईसीजीसी की जमा बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले बैंकों को पहचानने में मदद मिलेगी और जमा बीमा के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। सभी संबंधित बैंकों को एक सितंबर, 2023 से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। डीआईसीजीसी के पास पंजीकृत बीमाकृत बैंकों की संख्या 31 मार्च, 2023 तक 2,027 थी। इसमें 140 वाणिज्यिक बैंक शामिल थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article