Dhirubhai Ambani Offers Amitabh Bachchan Help: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महायानक कहा जाता है। उनकी नेटवर्थ इस समय करीब 3400 करोड़ रु है। मगर एक समय था जब अमिताभ दिवालिया हो गए थे। उन पर बहुत सारा कर्ज हो गया था। तब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। धीरूभाई अमिताभ को पैसे देना चाहते थे। मगर अमिताभ ने धीरूभाई के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया था।
कैसे कर्ज में डूबे थे बिग बी
अमिताभ ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे । दिग्गज अभिनेता ने अपने बुरे वक्त का सार्वजनिक तौर पर खुलासा भी किया है। अमिताभ ने 1990 के दशक में अपना बिजनेस वेंचर अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड शुरू किया, लेकिन वो बिजनेस दिवालिया हो गया और उन पर भारी कर्ज हो गया।
उस समय, दिवंगत धीरूभाई अंबानी ने उनकी आर्थिक मदद की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
करोड़ों का था कर्ज
2017 के एक पुराने वीडियो में बच्चन ने बता रहे हैं कैसे अंबानी ने उन्हें कर्ज से बचाने की पेशकश की। अमिताभ के अनुसार उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब वे दिवालिया हो गए। उन पर करोड़ों का कर्ज भी हो गया था।
कमाई का नहीं था जरिया
वीडियो में अमिताभ आगे बताते हैं कि उनकी इनकम के सभी जरिए बंद हो गए थो और उनके घर पर सरकार ने छापा मारा था। उनका बैंक बैलेंस जीरो हो गया था। धीरूभाई ने अपने छोटे बेटे अनिल से उनकी कुछ आर्थिक मदद करने के लिए कहा था। धीरूभाई अमिताभ को जितना पैसा देना चाहते थे, उससे उनकी सारी समस्याएँ हल हो जातीं। मगर बिग बी को लगा कि मैं उनकी उदारता को स्वीकार नहीं कर पाऊँगा।
कौन बनेगा करोड़पति से फिरे दिन
रिपोर्ट्स के अनुसार बुरे दौर में अमिताभ की फिल्में भी नहीं चल रही थीं। तब उन्होंने छोटे पर्दे पर आकर कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शो करना शुरू किया। KBC को अमिताभ के करियर को फिर से पटरी पर लाने में अहम माना जाता है।
