Dhirubhai Ambani, Ratan Tata Birthday: 28 दिसंबर की तारीख बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज बिजनेस टायकून धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) और रतन टाटा (Ratan Tata) का जन्मदिन है। देश के सबसे सफल कारोबारियों का जन्म एक ही तारीख में होना निश्चित रूप से इत्तेफाक ही है। रतन टाटा 85 साल के हो गए हैं, वहीं धीरूभाई अंबानी का ये 90वां जन्मदिन है। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी कामयाबी हासिल की है। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी कुछ ऐसी बातें जो आपकी जिंदगी बदल देंगे।
उद्योगपति रतन टाटा भले ही एक अमीर परिवार में जन्मे हों, लेकिन उन्होंने अपने संघर्षों और मेहनत के दम पर सफलता पाई है। उन्होंने कई मौकों पर बताया कि सफल बनने के लिए हमें क्या करना चाहिए (Ratan Tata Quotes) -
- अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलें, मगर अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं, तो सबके साथ चलें।
- काम वही करो जिसमें आपको मजा आए।
- लोग सही फैसले लेने पर ही यकीन करते हैं, लेकिन मैं पहले फैसला लेता हूं और फिर उसे सही साबित करता हूं।
- आगे बढ़ना है तो जिंदगी में उतार-चढ़ाव जरूरी हैं, ईसीजी में भी सीधी लाइन का मतलब मौत होता है।
- लोग आप पर जो पत्थर फेंकते हैं उन्हें उठा लीजिए और उनसे एक स्मारक खड़ा कर दीजिए।
- कई ऐसी चीजें हैं, जो मुझे दोबारा जीने के मौका मिले तो शायद मैं अलग ढंग से करूं। मगर मैं पीछे मुड़कर ये नहीं देखना चाहता कि मैं क्या नहीं कर पाया हूं।
धीरूभाई अंबानी एक समय में पेट्रोल पंप पर 300 रुपये की नौकरी करते थे। वहीं जब उनका देहांत हुआ, तो वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। उनकी मेहनत और लगन से सभी को प्रेरणा मिलती। जानिए Dhirubhai Ambani Quotes -
- बड़ा सोचो, सबसे पहसे सोचो और आगे का सोचो। कोई भी आयडिया किसी की संपत्ति नहीं है।
- प्रॉफिट कमाने के लिए किसी के निमंत्रण की जरूरत नहीं है।
- समय पर काम खत्म करना पर्याप्त नहीं है, मेरा लक्ष्य होता है कि मैं समय से पहले काम खत्म करूं।
- जो भी सपने देखने की हिम्मत करता है, वह पूरी दुनिया को जीत सकता है।
- 'ना' शब्द मुझे सुनाई ही नहीं देता।
- आपके चारों ओर कई अवसर हैं, इन्हें पहचानिए और इनका लाभ उठाइए।
