बिजनेस

डीमैट अकाउंट क्या है? जानें इसे बनाने के जरूरी डॉक्यूमेंट और फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 02:59 PM IST

Demat Account: यह एक व्यक्ति के शेयर्स, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में एक ही स्थान पर किए गए सभी निवेशों को अच्छे से ट्रैक करने में भी मदद करता है। डीमैट के आने से शेयरों को संभालना काफी आसान हो गया है।

Image

डीमैट के आने से शेयरों को संभालना काफी आसान हो गया है।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • डीमैट अकाउंट से शेयर रखने में आसानी
  • सभी निवेशों को अच्छे से ट्रैक करने में मिलती है मदद
  • सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने में मिलती है मदद

Demat Account: एक डीमैट अकाउंट ऑनलाइन ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों को शेयरों और सिक्योरिटीज को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने में मदद करता है। इस प्रकार के खाते को डीमैटेरीलाइज्ड अकाउंट भी कहा जाता है। यह एक व्यक्ति के शेयर्स, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में एक ही स्थान पर किए गए सभी निवेशों को अच्छे से ट्रैक करने में भी मदद करता है। डीमैट के आने से शेयरों को संभालना काफी आसान हो गया है। एक निवेशक जो अपने भौतिक शेयरों को डिजिटल रूप में बदलना चाहता है, उसे डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (डीपी) के साथ एक डीमैट अकाउंट खोलना होगा।

डीमैट अकाउंट खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में किसी एक जरूरत होगी। इसके अलावा बैंक अकाउंट के सर्टिफिकेट के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल्स की जरूरत होगी।

डीमैट खाते का उपयोग कैसे करें?

जब आपका डीमैट अकाउंट खुल जाता है, तो आपको अपने बैंक से ट्रेडिंग अकाउंट में फंड ट्रांसफर करना होता है। इसके वॉलेट में कुछ अमाउंट जोड़ने के बाद, आप अपने ट्रेडिंग खाते का उपयोग करके शेयर खरीदने का ऑर्डर दे सकते हैं। एक बार ऑर्डर हो जाने के बाद, शेयर आपके डीमैट खाते में आ जाएंगे। इसी तरह, आप अपने ट्रेडिंग खाते का उपयोग करके स्टॉक एक्सचेंज में बिक्री करके अपने डीमैट खाते से शेयर बेच सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article