Dollar Rupee Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार (28 फरवरी 2025) को फाइनेंशियल सिस्टम में लॉन्ग टर्म कैश बढ़ाने के लिए 10 अरब डॉलर मूल्य की डॉलर-रुपया अदला-बदली के लिए नीलामी आयोजित की। इस नीलामी का निपटान चार मार्च और छह मार्च को होगा। तीन साल की अवधि के लिए अमेरिकी डॉलर एवं भारतीय रुपये की खरीद/बिक्री अदला-बदली नीलामी को 1.62 गुना अभिदान मिला।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि उसे नीलामी के दौरान 244 बोलियां मिलीं जिनमें से 161 बोलियों को 10.06 अरब डॉलर की कुल राशि के लिए स्वीकार किया गया। यह नीलामी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 87.46 के भाव पर कारोबार करने की पृष्ठभूमि में हो रही है।
इस व्यवस्था के तहत एक बैंक RBI को अमेरिकी डॉलर बेचेगा और साथ ही अदला-बदली अवधि के अंत में उतनी ही मात्रा में अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए सहमत होगा। RBI ने जनवरी में भी 5 अरब डॉलर की अदला-बदली समेत विभिन्न साधनों से 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कैश डालने की घोषणा की थी।
