बिजनेस

Data Patterns Share: डेटा पैटर्न्स के स्टॉक में 8% की मजबूती, शेयरों में 1100 करोड़ रु की डील से आई तेजी

Data Patterns Share: डेटा पैटर्न्स का शेयर 1855.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1885.10 रु पर खुलकर अभी तक के कारोबार में 2035.15 रु तक गया है। इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल 2,484 रु है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर 1179.55 रु है।

Image

डेटा पैटर्न्स का शेयर उछला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डेटा पैटर्न्स का शेयर उछला
  • 8 फीसदी आई मजबूती
  • शेयरों में हुई 1100 करोड़ रु की डील का असर

Data Patterns Share: आज डेटा पैटर्न्स के शेयर में 8% की तेजी आई है। शुक्रवार को ब्लॉक डील में 1,100 करोड़ रुपये के बड़ी डील के बाद डेटा पैटर्न्स के शेयर में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 7.98 फीसदी की मजबूती के साथ 2003.25 रु पर है। डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी का शेयर 1855.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1885.10 रु पर खुलकर अभी तक के कारोबार में 2035.15 रु तक गया है। इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल 2,484 रु है, जबकि इसी अवधि का निचला स्तर 1179.55 रु है।

ये भी पढ़ें -

61 लाख शेयरों की ब्लॉक डील

आज डेटा पैटर्न्स के शेयरों में ब्लॉक डील हुई, जिससे इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके 61 लाख शेयरों में ट्रेड हुआ, जो बीते एक महीने के डेली कारोबार के औसत 1 लाख शेयरों से काफी अधिक है। इसी का कंपनी के शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा है। 61 लाख शेयर इसकी करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।

किसने खरीदे शेयर

सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार एक विदेशी संस्था ने डेटा पैटर्न्स के शेयरों की बिक्री की। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेची गई हिस्सेदारी विदेशी और घरेलू संस्थागत खरीदारों के एक ग्रुप द्वारा खरीदी गई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article