बिजनेस

DA Hike News: क्या अप्रैल के पहले हफ्ते में बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए पूरी जानकारी

DA Hike News: केंद्र सरकर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार इस महीने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। 8वें वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकारी कर्मचारी डीए बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

डीए हाईक न्यूज

DA Hike News: केंद्र सरकार में काम करने वाले लाखों कर्मचारी 8th Pay Commission लागू होने से पहले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। अब मार्च महीना खत्म हो गया है आज से अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में क्या सरकार अगले कुछ दिनों में DA की घोषणा करेगी? बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को साल में दो बार-जनवरी और जुलाई में—DA में बढ़ोतरी मिलती है। हालांकि, सरकार उसी महीने में इस बढ़ोतरी की घोषणा नहीं करती है।

ज्यादातर बार, सरकार त्योहारों से ठीक पहले ये घोषणाएं करती है। इसलिए, कई कर्मचारियों को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार होली से पहले DA में बढ़ोतरी की घोषणा करेगीए होली 4 मार्च, 2026 को थी। लेकिन सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की। इसके बाद, महीने की आखिरी कैबिनेट मीटिंग में, जो 25 मार्च को हुई थी, DA में बढ़ोतरी की घोषणा को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। लेकिन इस बार भी कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी। अब क्या अप्रैल के महीने में यह घोषणा हो सकती है? आइए जानते हैं।

डीए बढ़ोतरी में क्यों हो रही देरी?

एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार डीए में बढ़ोतरी की वजह 8वें वेतन आयोग के ढांचे को लागू करने से जुड़ी प्रशासनिक पेचीदगियां हैं। आमतौर पर, इस तरह के अपडेट मार्च तक पूरे कर लिए जाते हैं, लेकिन, ऐसा लगता है कि इस बार सरकार वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए, औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर भुगतान की राशि तय कर रही है। इसलिए शायद देरी हो रही है?

क्या अप्रैल महीने में होगा ऐलान?

अगर पिछला रिकॉर्ड देखें तो 2025 में, सरकार ने 28 मार्च को DA में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। ऐसे में इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि सरकार अप्रैल 2026 के पहले हफ़्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दे। अब सवाल उठता है कि DA में बढ़ोतरी कितनी हो सकती है तो इसका जवाब है 2% या 3%? महंगाई के जो आंकड़े DA को तय करते हैं - जो CPI-IW के 12 महीने के औसत पर आधारित होते हैं - वे पहले से ही मौजूद हैं और उनसे 2% की मामूली बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है, जिससे दर बढ़कर लगभग 60% हो जाएगी। DA की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article