बिजनेस

रूस से कच्चे तेल का इंपोर्ट रिकॉर्ड हाई पर, भारत ने मई में रोजाना आयात किया 19.6 लाख बैरल तेल

India Crude Oil Import from Russia: भारत का रूस से सस्ते कच्चे तेल का आयात मई 2023 में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इंडस्ट्री के आंकड़ों से पता चलता है कि अब रूस से आयात कच्चा तेल सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका से खरीदे गए कुल तेल के आंकड़े को भी पार कर गया है।

Image

यूक्रेन पर हमले के बाद से लगातार बढ़ रहा रूसी तेल का आयात

Photo : iStock

India Crude Oil Import from Russia: भारत का रूस से सस्ते कच्चे तेल का आयात मई 2023 में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। इंडस्ट्री के आंकड़ों से पता चलता है कि अब रूस से आयात कच्चा तेल सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका से खरीदे गए कुल तेल के आंकड़े को भी पार कर गया है। ऊर्जा की खेप की निगरानी करने वाली वॉर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने मई में रूस से प्रतिदिन 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया, जो अप्रैल के पिछले उच्चतम स्तर से भी 15 प्रतिशत ज्यादा है। अब भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत हो गई है। यह हाल के बरसों में किसी एक देश के लिए सबसे अधिक हिस्सेदारी है।

सऊदी अरब से तेल का आयात घटकर 5,60,000 टन पर आया

भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात पश्चिम एशिया के परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं की कीमत पर बढ़ा है। मई में सऊदी अरब से तेल का आयात घटकर 5,60,000 टन पर आ गया। ये फरवरी, 2021 के बाद सबसे निचला स्तर है। मई में तेल निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक की भारत के कच्चा तेल आयात में हिस्सेदारी घटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 39 प्रतिशत पर आ गई। किसी समय ओपेक की भारत की तेल खरीद में 90 प्रतिशत तक हिस्सेदारी होती थी।

यूक्रेन पर हमले के बाद से लगातार बढ़ रहा रूसी तेल का आयात

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। यह लगातार आठवां महीना है जबकि रूस, भारत का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। कच्चे तेल को रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल में बदला जाता है। इराक ने मई में भारत को 8.3 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) तेल का निर्यात किया। वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने 2,03,000 बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति की। आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान अमेरिका से आयात 1,38,000 बैरल प्रतिदिन रहा।

भाषा इनपुट्स के साथ

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article