बिजनेस

इन कंपनियों में एक करोड़ सैलरी पाने वालों की भरमार,हर साल 25-30 फीसदी बढ़ रही है संख्या

Crorepati Club In ITC,HUL And United Spirits:रिपोर्ट के अनुसार सैलरी बढ़ने में कर्मचारियों के अप्रेजल में अच्छी खासी बढ़ोतरी होना भी प्रमुख कारण है। पिछले साल आईटीसी के टॉप मैनजमेंट कैटेगरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Image

करोड़ सैलरी पाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Crorepati Club In ITC,HUL And United Spirits: भारत में सालाना एक करोड़ रुपये सैलरी पाना अब फसाना नहीं रह गया है।ऐसी कई कंपनियां है, जहां करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश की तीन दिग्गज कंपनियों में ही करोड़ से ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 500 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा करोड़पति सिगरेट और एफएमसीजी कंपनी ITC में हैं। इसके बाद हिंदुस्तान यूनीलीवर का नंबर आता है। खास बात यह है कि इन कंपनियों में सालाना एक करोड़ से ज्यादा सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जो एक तरह भारतीय इकोनॉमी के बदलते रुप का भी प्रतीक है।

किस कंपनी में कितने कर्मचारी

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever), आईटीसी (ITC) और यूनाइटेड स्पीरिट्स (United Spirits) में करोड़पति कर्मचारियों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है। इसमें सबसे ज्यादा 257 कर्मचारी आईटीसी में हैं। जिनकी संख्या में 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल 2022-23 में कंपनी में 189 कर्मचारी ऐसे थे जिनकी सैलरी एक करोड़ से ज्यादा थी।

इसके बाद हिंदुस्तान यूनीलीवर में करोड़पति कर्मचारियों की संख्या 163 से बढ़कर 205 हो गई है। जिसमें एक साल में 25 फीसदी कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है। इसी तरह यूनाइटेड स्पीरिट्स में कर्मचारियों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।

टॉप लेवल सैलरी में तगड़ा इजाफा

रिपोर्ट के अनुसार सैलरी बढ़ने में कर्मचारियों के अप्रेजल में अच्छी खासी बढ़ोतरी होना भी प्रमुख कारण है। पिछले साल आईटीसी के टॉप मैनजमेंट कैटेगरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरे कर्मचारियों के वेतन में औसतन 6 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी तरह यूनाइटेड स्पीरिट्स के टॉप मैनेजमेंट कैटेगरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है।वहीं दूसरे कर्मचारियों के वेतन में औसतन 6.9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article