बिजनेस

Credit Card Bill Late Charges: लेट कर दिया क्रेडिट कार्ड का पेमेंट, तो SBI समेत टॉप बैंकों को चुकाना होगा इतना ब्याज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 14, 2023, 01:42 PM IST

Credit card bill late and Finance charge: क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने वाले अगर समय पर बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उन्हें फाइनेंस चार्ज और लेट पेमेंट चार्ज भी देना होता है। यहां जानिए एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस ऐस क्रेडिट कार्ड्स पर कितना भुगतान करना पड़ेगा।

Image

कितना देना पड़ता है क्रेडिट कार्ड लेट पेमेंट चार्ज

Credit card bill late and Finance charge: अगर आप क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करते हैं या किसी तरह का खर्च करते हैं तो आपको समय पर उसका भुगतान करना चाहिए। अगर समय पर क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो आपको बकाया राशि पर विलंब चार्ज देना पड़ेगा। देर से भुगतान करने पर आमतौर पर एक फिक्स चार्ज लगाता है जो आपके कार्ड पर कुल बकाया राशि पर निर्भर करता है। जबकि फाइनेंस चार्ज की गणना कुल बकाया राशि के प्रतिशत के रूप में की जाती है। क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस चार्ज की गणना आम तौर पर एवरेज डेली बायलैंस मेथड का उपयोग करके की जाती है। जो इसका मतलब है कि ब्याज प्रतिदिन चक्रवृद्धि होगी। कार्ड यूजर्स को पता होना चाहिए कि जब आप समय पर अपने बिल का भुगतान करने से चूक जाते हैं तो आपके कार्ड के माध्यम से किए गए नए लेनदेन ब्याज-मुक्त के लिए अयोग्य हो जाते हैं। इसलिए आपके द्वारा किया गया कोई भी नया लेनदेन भी आपके कुल बकाए में जोड़ा जाएगा और उस पर ब्याज प्रतिदिन जोड़ा जाएगा। जब तक कि शेष राशि का पूरा भुगतान नहीं कर दिया जाता है। यहां 12 दिसंबर, 2023 तक टॉप बैंकों के शॉपिंग क्रेडिट कार्ड के लिए फाइनेंस चार्ज और देर से भुगतान शुल्क देखें।

SBI कैशबैक क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस चार्ज: 3.5% प्रति माह और 42% प्रतिवर्ष

कुल बकाया भुगतान के लिए 500 रुपए पर लेट पेमेंट चार्ज नहीं लगता है

500 रुपए से 1000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 400 रुपए

1,000 रुपए से 10,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 750 रुपए

10,000 रुपए से 25,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 950 रुपए

25,000 रुपए 50,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 1100 रुपए

50,000 रुपए से अधिक पर लेट पेमेंट चार्ज 1,300 रुपए

HDFC मिलेनियम क्रेडिट कार्ड फाइनेंस चार्ज: 3.60% प्रति माह और 43.20% प्रति वर्ष

बकाया राशि के लिए 100 रुपए से कम पर लेट पेमेंट चार्ज नहीं लगता है

100 रुपए से 500 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 100 रुपए

501 रुपए से 5000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 500 रुपए

5,001 रुपए से 10,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 600 रुपए

10,001 रुपए से 25,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 800 रुपए

25,001 रुपए से 50,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 1100 रुपए

50,000 रुपए अधिक पर लेट पेमेंट चार्ज 1,300 रुपए

अमेजन पे ICICI क्रेडिट कार्ड वित्त शुल्क: 3.5 - 3.8% प्रति माह और 42%-45.6% प्रति वर्ष

कुल बकाया राशि के लिए 100 रुपए से कम पर कोई लेट पेमेंट चार्ज नहीं

101 रुपए से 550 रुपए पर लेट पेमेंट चार्ज 100 रुपए

501 रुपए से 5,000 रुपए पर लेट पेमेंट चार्ज 500 रुपए

5,001 रुपए से 10,000 रुपए पर लेट पेमेंट चार्ज 750 रुपए

10,001 रुपए से 25,000 रुपए पर लेट पेमेंट चार्ज 900 रुपए

25,001 रुपए से 50,000 रुपए पर लेट पेमेंट चार्ज 1000 रुपए

50,000 रुपए से अधिक पर लेट पेमेंट चार्ज 1,200 रुपए

एक्सिस ऐस क्रेडिट कार्ड फाइनेंस शुल्क:3.6% प्रति माह और 52.86% प्रति वर्ष

कुल बकाया भुगतान के लिए 500 तक कोई लेट पेमेंट चार्ज नहीं

501 से रुपए से 5,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 500 रुपए

5,001 रुपए से 10,000 रुपए तक लेट पेमेंट चार्ज 750 रुपए

10,000 रुपए अधिक पर लेट पेमेंट चार्ज 1,200 रुपए

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article