बिजनेस

Dividend और Stock Split धमाका: SBI, Coforge सहित 13 कंपनियां अगले हफ्ते करेंगी बड़ी कॉर्पोरेट घोषणाएं, निवेशकों को मिल सकता है फायदा

12 से 16 मई 2025 के बीच शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों ने डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट की घोषणाएं की हैं। निवेशकों को इस सप्ताह कुल 103.90 रुपये का डिविडेंड मिलेगा और दो कंपनियां अपने शेयरों को स्प्लिट करेंगी। Coforge, SBI और Foseco जैसी कंपनियों की रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है।

Image

अगले सप्ताह के लिए शेयर बाजार।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Coforge, SBI, और Foseco जैसी 13 कंपनियों ने कुल ₹103.90 का डिविडेंड घोषित किया।
  • Mrugesh Trading और Virat Leasing करेंगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट 16 मई तय।
  • निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश कर पाएं लाभांश और स्प्लिट का फायदा।

अगले हफ्ते यानी 12 मई से 16 मई 2025 के बीच शेयर बाजार में कई कंपनियों ने डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन की घोषणा की है। एक्सचेंज फाइलिंग्स के जरिए घोषित इन कार्रवाइयों में कुल 13 कंपनियां डिविडेंड बांटेंगी, जबकि 2 कंपनियां अपने शेयरों को स्प्लिट करेंगी।

13 कंपनियां देंगी कुल 103.90 रुपये का डिविडेंड

इस हफ्ते कई क्षेत्रों की कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें IT, FMCG, मेटल, बैंकिंग और एनर्जी जैसे सेक्टर्स की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

कंपनी का नामडिविडेंड (₹)रिकॉर्ड डेट
Coforge Ltd₹19 (अंतरिम)12 मई
Godrej Consumer Products Ltd₹5 (अंतरिम)13 मई
IFGL Refractories Ltd₹6 (अंतरिम)13 मई
Foseco India Ltd₹25 (फाइनल)14 मई
R Systems International Ltd₹6 (अंतरिम)14 मई
BEML Ltd₹15 (अंतरिम)15 मई
Great Eastern Shipping Co. Ltd₹5.40 (अंतरिम)15 मई
Manappuram Finance Ltd₹0.50 (अंतरिम)15 मई
Aptus Value Housing Finance India Ltd₹2.50 (अंतरिम)16 मई
Fabtech Technologies Cleanrooms Ltd₹2 (अंतरिम)16 मई
Indian Energy Exchange Ltd₹1.50 (फाइनल)16 मई
Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd₹0.10 (अंतरिम)16 मई
State Bank of India (SBI)₹15.90 (फाइनल)16 मई

स्टॉक स्प्लिट की दो बड़ी घोषणाएं

स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की कीमतों में बदलाव संभव होता है, जिससे उनमें ट्रेडिंग में बढ़ोतरी देखी जाती है। इस हफ्ते दो कंपनियों ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है:

स्टॉक स्प्लिट अनुपात रिकॉर्ड डेट

  • Mrugesh Trading Ltd ₹10 से ₹1 प्रति शेयर 16 मई
  • Virat Leasing Ltd ₹10 से ₹5 प्रति शेयर 16 मई

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश करें: अगर आप डिविडेंड या स्टॉक स्प्लिट का लाभ लेना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी है।

बड़ी कंपनियों पर रखें नजर: Coforge, SBI और Foseco जैसे हाई वैल्यू डिविडेंड देने वाली कंपनियां लॉन्ग टर्म निवेश के लिए भी उपयुक्त हो सकती हैं।

स्टॉक स्प्लिट से हो सकती है तेजी: शेयर विभाजन के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे डिमांड बढ़ती है और कीमतों में बढ़त देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article