बिजनेस

LPG Price Today: नए साल में लोगों को मिला गिफ्ट, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत हुई कम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 1, 2024, 08:30 AM IST

LPG Price 1 January 2024: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Image

LPG Price Today: नए साल में लोगों को मिला गिफ्ट, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत हुई कम

LPG Price 1 January 2024: नया साल 2024 का आगाज हो चुका है। नए साल के आते ही LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये घटा दिए गए हैं। दिल्ली में सिलेंडर 809.50 रुपये से 689 रुपये पर आ गया। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपये सस्ता हुआ है।

इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर 1869.00 रुपये का हो गया है। इससे पहले दिसंबर में 1868.50 रुपये था। इसमें आज 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 1710 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1708.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 की जगह अब 1924.50 रुपये में बिकेगा।

घरेलू सिलेंडर के रेट में नहीं हुआ बदलाव

घरेलू सिलेंडर की बात करे तो यह दिल्ली में 903 रुपये में मिल रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को सिलेंडर के रेट में कटौती की गई थी। यह 1103 रुपये से 200 रुपये सस्ता होकर 903 रुपये पर आ गया। आज घरेलू सिलेंडर कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये पर हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article