बिजनेस

बजट से पहले ही मिल गया जनता को तोहफा, सस्ता हो गया कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, जानें आज का रेट

​​Today LPG Gas Price: तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। देश में आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सात रुपये सस्ता हो गया है।

Image

सस्ता हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • एलपीजी सिलेंडर का नया रेट
  • कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
  • घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं

Today LPG Gas Price: बजट से पहले ही तेल कंपनियों की ओर से जनता को तोहफा मिल गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। एक फरवरी 2025 से लागू हुए नए रेट के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये हो गई है।

किस शहर में कितने घटे गैस के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 1 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,804 रुपये से घटकर 1,797 रुपये हो गई है। कोलकाता में इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपये से घटकर 1,907 रुपये हो गई है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1,756 रुपये से घटकर 1,749.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में आज से एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,959.50 रुपये है।

एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट

घरों में इस्तेमाल होने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी भी पुरानी कीमत 803 रुपये पर ही मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। वहीं, कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article