बिजनेस

LPG Rate:कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए हुआ सस्ता, जानें अब आपके शहर में कितने का मिलेगा

LPG Rate: महीने के बदलाव के साथ 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

Image

सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

Photo : Times Now Digital

LPG Price: उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। सोमवार को देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 31 रुपये की कटौती की गई है। महीने की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती करने का फैसला किया। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में दाम अब 30 रुपए घटकर 1646 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1676 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 जुलाई 2024 से लागू हैं।

Commercial gas cylinder Price City Wise: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की शहरों में कीमतें

Commercial gas cylinder Price Citywise in July 2024

शहर के हिसाब से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम।

मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

इस साल पिछले 6 महीने इस तरह रहे Commercial gas cylinder के दाम

Commercial gas cylinder Price From January 2024 to June 2024

इस साल कितने बार बदले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम। (सोर्स-IOCL)

घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस

तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। इस साल फरवरी में घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती हुई थी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article