बिजनेस

3 साल में पैसा डबल कर चुका है ये शेयर, अब भी तगड़ी कमाई का मौका, FD में न करें समय बर्बाद

Cochin Shipyard Share Target: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड भारत में सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और मैंटेनेंस कंपनियों में से एक है। इस कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड है।

Image

कोचीन शिपयार्ड के शेयर का टार्गेट 660 रु का है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कोचिन शिपयार्ड का शेयर करा सकता है फायदा
  • इस समय 588 रु पर है शेयर
  • शेयर के लिए 660 रु का टार्गेट

Cochin Shipyard Share Target: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) भारत में सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और मैंटेनेंस कंपनियों में से एक है। इस कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्टेड है। बीते करीब एक महीने से कोचीन शिपयार्ड के शेयर में तेजी का रुख है। वहीं बीते कुछ सालों में ये 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। इस शेयर में अभी भी कमाई कराने की क्षमता है।

कितने पर है शेयर

कोचीन शिपयार्ड का शेयर आज बीएसई पर 1.45 रु या 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 588 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 7,734.57 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 686.80 रु और निचला स्तर 306.75 रु रहा है।

कहां तक जा सकता है शेयर

ब्रोकरेज फर्म बीएनपी पारिबास के हवाले से इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कोचीन शिपयार्ड के शेयर के लिए 660 रु का टार्गेट रखा गया है। 588 रु से 660 रु तक जाने पर ये शेयर 12.25 फीसदी रिटर्न दे सकता है, जो कि एफडी से अधिक है।

3 साल में पैसा डबल

19 2020 को कोचीन शिपयार्ड का शेयर 292.05 रु पर था, जबकि आज ये 588 रु पर बंद हुआ। यानी 3 साल में निवेशकों को 101.34 फीसदी रिटर्न मिला है। इतने रिटर्न से 3 सालों में निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट की आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article