बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 83818 और निफ्टी 25776पर बंद, IT स्टॉक्स की हुई धुलाई, जानें कहां बना पैसा?

Share Market में फिलहाल अमेरिका के साथ ट्रेड डील का उत्साह कायम है। बेंचमार्क इंडेक्स भले ही रेंज बाउंड रहे, लेकिन डील के संभावित प्रभाव वाले स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा IT स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई है।

Share Market

आज कैसा रहा बाजार का हाल

Share Market आज भी व्यापक रूप से खरीदारों के सपोर्ट में रहा। मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से देखें, तो NSE पर आज 3,294 स्टॉक्स में कारोबार हुआ। इनमें से 2,155 स्टॉक्स में खरीदारी हुई, जबकि 1,044 स्टॉक्स बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जहां लगभग सपाट स्तरों पर बंद हुए। वहीं, निफ्टी आईटी में 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, ब्रॉड मार्केट में हुई खरीदारी के चलते मार्केट कैप में 1.92 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

कैसा रहा सेंसेक्स निफ्टी का कारोबार?

सेंसेक्स 83,252.06 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद हल्की गिरावट के साथ 83,119.95 के इंट्रा डे लो तक फिसला, वहां से रिकवर करते हुए 83,947.53 के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के आखिर में 0.09% की तेजी के साथ 78.56 अंक बढ़कर 83,817.69 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,675.05 अंक पर ओपन हुआ और 25,563.95 के लो तक फिसलने के बाद 25,818.55 के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के अंत में 0.19% की तेजी के साथ 48.45 अंक बढ़कर 25,776.00 पर बंद हुआ।

ये स्टॉक्स रहे टॉप गेनर्स

बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों में टॉप गेनर्स में Faze Three, Gokaldas Exports, NGL Fine-Chem और Precot जैसे शेयर करीब 20% की उछाल के साथ बंद हुए, जबकि Lakshmi Finance & Industrial Corporation, Tijaria Polypipes और Ducon Infratechnologies में भी 18–20% तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं GTL Infrastructure, Suven Pharmaceuticals और Rossell Techsys के शेयरों में भी मजबूत खरीदारी रही, जिससे मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में निवेशकों की दिलचस्पी साफ नजर आई।

Symbolकंपनी का नामLTP (₹)% Change
FAZE3QFaze Three Ltd529.9020.00%
GOKEXGokaldas Exports Ltd832.8520.00%
NGLFINENGL Fine-Chem Ltd2,164.2020.00%
PRECOTPrecot Ltd472.2020.00%
LFICLakshmi Finance & Industrial Corporation Ltd138.6519.98%
TIJARIATijaria Polypipes Ltd5.1819.91%
DUCONDucon Infratechnologies Ltd4.0918.55%
GTLINFRAGTL Infrastructure Ltd1.1917.82%
SUVENSuven Pharmaceuticals Ltd171.8115.63%
ROSSTECHRossell Techsys Ltd770.0015.45%
आज जिन स्टॉक्स में तेजी आई है, उसके मूल कारण तिमाही नतीजों में बेहतर प्रदर्शन, मंडियों में रिकवरी की उम्मीद, टेक्निकल ब्रेकआउट और यूएस इंडिया ट्रेड डील रहे।

कैसी रही ब्रॉड मार्केट की तस्वीर?

आज ब्रॉड मार्केट में मजबूती का रुख देखने को मिला, जहां बड़े शेयरों के मुकाबले मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप सेगमेंट में ज्यादा खरीदारी नजर आई। निफ्टी 50 करीब 0.2% की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी नेक्स्ट 50, मिडकैप और अन्य ब्रॉड इंडेक्स में 0.6% के आसपास तेजी रही। सबसे मजबूत प्रदर्शन स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स ने किया, जिनमें 1% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई, जिससे साफ है कि बाजार में जोखिम लेने की निवेशकों की भूख बढ़ी और व्यापक स्तर पर खरीदारी देखने को मिली।

इंडेक्सस्तर% बदलाव
NIFTY 5025,776.000.19%
NIFTY NEXT 5069,298.550.65%
NIFTY MIDCAP 5017,123.400.65%
NIFTY MIDCAP 10059,683.600.63%
NIFTY MIDCAP 15022,002.000.60%
NIFTY SMLCAP 508,411.101.73%
NIFTY SMLCAP 10017,205.101.27%
NIFTY SMLCAP 25016,084.150.76%
NIFTY MIDSMALLCAP 40019,804.050.66%
NIFTY 10026,382.700.26%
NIFTY 20014,361.950.33%
NIFTY 50023,534.950.38%
NIFTY500 MULTICAP16,191.200.47%
NIFTY LARGEMIDCAP 25016,654.200.43%
NIFTY MID SELECT13,721.850.48%
NIFTY TOTAL MARKET13,201.550.41%
NIFTY MICROCAP22,069.801.32%
NIFTY FPI 1501,597.550.20%
NIFTY500 LMS17,726.400.54%

कैसा रहा सेक्टरल मार्केट का प्रदर्शन?

सेक्टरल मोर्चे पर बाजार में मिला-जुला लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक रुख देखने को मिला। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जहां इंडेक्स क्रमशः करीब 2.7% और 2% से ज्यादा चढ़े, जबकि मेटल, रियल्टी, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में भी मजबूत तेजी दर्ज हुई। दूसरी ओर आईटी सेक्टर में भारी दबाव रहा और निफ्टी आईटी करीब 6% गिर गया, जिससे टेक शेयरों में बिकवाली हावी रही। फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हल्की कमजोरी में बंद हुए, जबकि बैंकिंग सेक्टर में सीमित बढ़त देखने को मिली। कुल मिलाकर बाजार में खरीदारी का फोकस आईटी को छोड़कर बाकी सेक्टरों में बना रहा।

सेक्टर इंडेक्सस्तर% बदलाव
NIFTY AUTO27,825.40+1.18%
NIFTY BANK60,238.15+0.33%
NIFTY FINANCIAL SERVICES27,802.55+0.46%
NIFTY FIN SERVICE 25/5030,444.60+0.84%
NIFTY FMCG50,922.75+0.23%
NIFTY IT36,345.65-5.87%
NIFTY MEDIA1,394.35+0.92%
NIFTY METAL12,044.25+1.27%
NIFTY PHARMA22,125.80-0.34%
NIFTY PSU BANK8,887.50+0.77%
NIFTY REALTY824.45+1.12%
NIFTY PVT BANK28,928.80+0.06%
NIFTY HEALTHCARE14,208.60-0.13%
NIFTY CONSUMER DURABLES36,387.75+2.66%
NIFTY OIL & GAS12,159.05+2.08%
NIFTY MIDSMALL HEALTHCARE41,892.50-0.36%
NIFTY CHEMICAL28,534.70+0.55%
NIFTY500 HEALTHCARE18,025.50-0.22%
NIFTY FIN SERVICE EX-BANK31,647.60+1.11%
NIFTY MIDSMALL FIN SERVICE20,858.85+1.10%
NIFTY MS IT TELECOM9,782.10-2.38%
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article