बिजनेस

Closing Bell : Nifty 46, Sensex 136 अंक ऊपर बंद, क्या थम गया गिरावट का दौर?

शेयर बाजार में लगातार जारी बिकवाली आज थमती दिखी है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए। बैंकिंग और मेटल में रिकवरी ने बाजार को ताकत दी है।

Image

बाजार में गिरावट थमी

Closing Bell Nifty-Sensex Today : शेयर बाजार के बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स में लगातार गिरावट का दौर आज थम गया। हालाकि, मार्केट ब्रेड्थ अब भी कमजोर है। गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को Nifty 46 अंक यानी करीब 0.20% की बढ़त के साथ 23,477.80 पर बंद हुआ, जबकि Sensex 138.36 अंक यानी 0.19% चढ़कर 74,902.59 पर पहुंच गया। हालांकि, ब्रॉड मार्केट में पूरी तरह तेजी नहीं रही और Midcap इंडेक्स दबाव में बने रहे। Nifty ने दिन की शुरुआत 23,446.60 पर की और कारोबार के दौरान 23,494.95 का हाई तथा 23,380.10 का लो बनाया। दिन के निचले स्तर से इंडेक्स ने अच्छी रिकवरी की और मनोवैज्ञानिक 23,450 के स्तर को फिर हासिल किया।

वैल्यू बायिंग से मिला सपोर्ट

बाजार में आज की तेजी की बड़ी वजह निचले स्तरों पर Value Buying रही। लगातार कई सत्र से गिरने के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की। इसके साथ रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में मजबूती ने भी बाजार को सहारा दिया। Nifty में Power Grid और HDFC Life करीब 2% चढ़कर टॉप गेनर्स में रहे। Axis Bank, Bajaj Finance, State Bank of India और Shriram Finance में करीब 1% की तेजी रही। HDFC Bank भी लगभग 1% ऊपर रहा।

IT, Pharma और Auto शेयरों में दबाव

हालांकि बाजार की पूरी तस्वीर मजबूत नहीं रही। HCL Technologies करीब 2% गिरकर Nifty का सबसे कमजोर शेयर रहा। Wipro, TCS और Infosys भी मामूली गिरावट में रहे। Pharma सेक्टर में Sun Pharma करीब 1% नीचे रहा, जबकि Max Healthcare, Dr. Reddy's Labs और Apollo Hospitals में भी कमजोरी दिखी। Auto शेयरों में भी दबाव बना रहा। Eicher Motors करीब 1% नीचे रहा, जबकि M&M, Tata Motors Passenger Vehicles और Bajaj Auto 0.4-0.6% तक फिसले।

सेक्टोरल इंडेक्स में Nifty Metal 0.65%, Nifty Pharma 0.51% और Nifty Auto 0.41% नीचे रहे। इसके उलट Financial Services 25/50 में 0.53%, Media में 0.55%, PSU Bank में 0.39% और Private Bank में 0.34% की तेजी रही।

Midcap में कमजोरी, Smallcap संभले

ब्रॉडर मार्केट में तस्वीर मिली-जुली रही। Nifty Midcap 100 करीब 0.38% और Midcap 50 करीब 0.36% नीचे रहे। दूसरी तरफ Smallcap 250 लगभग सपाट और Smallcap 500 में भी मामूली गिरावट रही। वहीं, India VIX 1.71% गिरकर 11.72 पर आ गया, जिससे बाजार में डर का स्तर कुछ कम हुआ।

क्रूड बढ़ा रहा चिंता, रुपया भी कमजोर

बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता अब भी crude oil बना हुआ है। Brent Crude 0.85% चढ़कर 102.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि Crude Oil CFD 1.34% बढ़कर 97.34 डॉलर पर रहा। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हुआ। USD/INR 95.44 पर पहुंच गया और दिन में करीब 0.34% की कमजोरी दर्ज हुई।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article