Clean Max Enviro Energy IPO: 23 फरवरी से शुरू हो रहा सब्सक्रिप्शन, ₹3100 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Feb 18, 2026, 04:39 PM IST
भारत की अग्रणी C&I रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions 23 फरवरी को 3,100 करोड़ रुपये का IPO ला रही है। मजबूत ऑर्डर बुक, लंबी अवधि के पावर कॉन्ट्रैक्ट और बढ़ते ग्रीन एनर्जी डिमांड के बीच यह इश्यू निवेशकों के लिए अहम अवसर माना जा रहा है भी।
क्लीनमैक्स आईपीओ
भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions लिमिटेड अपना आईपीओ 23 फरवरी 2026 को खोलने जा रही है, जो 25 फरवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में आने वाले बड़े पब्लिक ऑफर्स में से एक माना जा रहा है।
क्या करती है कंपनी
Clean Max देश की अग्रणी C&I (Commercial & Industrial) रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस प्रोवाइडर है, जिसके पास अक्टूबर 2025 तक 2.8 गीगावॉट की ऑपरेशनल क्षमता और करीब 3.2 गीगावॉट की कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता है। कंपनी सोलर, विंड और हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स के जरिए बड़े कॉरपोरेट ग्राहकों को ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराती है और नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने में मदद करती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल पारंपरिक बिजली उत्पादकों से अलग है क्योंकि यह सीधे ग्राहकों के साथ लंबी अवधि के पावर परचेज एग्रीमेंट करती है, जिससे बेहतर टैरिफ और स्थिर राजस्व मिलता है।
| अहम तारीखें | प्रमुख तथ्य |
|---|---|
| IPO खुलने की तारीख: 23 फरवरी 2026 | कुल इश्यू साइज: ₹3,100 करोड़ |
| IPO बंद होने की तारीख: 25 फरवरी 2026 | फ्रेश इश्यू: ₹1,200 करोड़ |
| अलॉटमेंट की संभावित तारीख: 26 फरवरी 2026 | ऑफर फॉर सेल (OFS): ₹1,900 करोड़ |
| रिफंड की संभावित शुरुआत: 27 फरवरी 2026 | प्राइस बैंड: ₹1,000 – ₹1,053 प्रति शेयर |
| डीमैट में शेयर क्रेडिट: 27 फरवरी 2026 | लॉट साइज: 14 शेयर |
| लिस्टिंग की संभावित तारीख: 28 फरवरी 2026 | पोस्ट-इश्यू मार्केट कैप: ₹11,765 – ₹12,325 करोड़ |
मजबूत है बिजनेस बेस
कंपनी के पास सितंबर 2025 तक 555 से ज्यादा ग्राहक और करीब 1,200 पावर परचेज एग्रीमेंट हैं। इसमें डेटा सेंटर, टेक कंपनियां, मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट, स्टील, फार्मा और FMCG जैसी इंडस्ट्रीज शामिल हैं। कंपनी का दोबारा ऑर्डर मिलने का अनुपात लगातार बढ़ा है, जो बिजनेस की मजबूती दिखाता है। औसतन कंपनी के पावर कॉन्ट्रैक्ट लगभग 22 साल की अवधि के होते हैं, जिससे लंबी अवधि की आय का भरोसा मिलता है।
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में सुधार
कंपनी की ऑपरेशनल आय FY23 में 930 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में करीब 1,496 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA भी इसी दौरान 375 करोड़ रुपये से बढ़कर 900 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 40 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और प्रॉफिटेबिलिटी में तेजी से सुधार हुआ है, हालांकि नेट प्रॉफिट मार्जिन अभी भी सीमित स्तर पर है।
| विवरण (₹ करोड़) | FY23 | FY24 | FY25 | 1HFY26 |
|---|---|---|---|---|
| ऑपरेशंस से रेवेन्यू | 930 | 1,390 | 1,496 | 933 |
| EBITDA | 375 | 706 | 900 | 601 |
| EBITDA मार्जिन (%) | 40.3% | 50.8% | 60.2% | 64.5% |
| एडजस्टेड PAT | 24 | -20 | 28 | 11 |
| PAT मार्जिन (%) | 2.6% | -1.5% | 1.9% | 1.2% |
इश्यू से जुटी रकम का उपयोग
फ्रेश इश्यू से जुटाए गए लगभग 1,200 करोड़ रुपये में से अधिकांश रकम कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज के कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होगी, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए उपयोग की जाएगी। कर्ज घटने से भविष्य में बैलेंस शीट मजबूत होने की उम्मीद है।
क्या संकेत दे रहा GMP?
ग्रे मार्केट में Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का लेटेस्ट GMP ₹9 चल रहा है। इन्वेस्टरगेन पोर्टल के मुताबिक जीएमपी डाटा 18 फरवरी, 2026 को दोपहर 3:37 बजे अपडेट किए गए डाटा के मुताबिक ₹1,053 के अपर प्राइस बैंड पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹1,062 बैठती है। इस तरह निवेशकों को प्रति शेयर लगभग 0.85% के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है। भारत में कॉरपोरेट सेक्टर में ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ने का अनुमान है और आने वाले वर्षों में इस सेक्टर में बड़ी क्षमता देखी जा रही है। Clean Max इस सेगमेंट की अग्रणी कंपनी होने के कारण ग्रोथ का फायदा उठा सकती है, हालांकि ऊंचे वैल्यूएशन और कर्ज का स्तर निवेशकों के लिए अहम फैक्टर रहेगा।डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
