बिजनेस

चावड़ा इंफ्रा का IPO होने जा रहा बंद, लिस्टिंग पर ही शेयर कर सकता है पैसा डबल

Chavda Infra IPO: चावड़ा इंफ्रा के आईपीओ का साइज 43.26 करोड़ रु का है। ये पूरी तरह से 6,656,000 इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी।

Image

15 सितंबर को बंद हो जाएगा चावड़ा इंफ्रा का आईपीओ

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 सितंबर को बंद हो जाएगा चावड़ा इंफ्रा का आईपीओ
  • 12 सितंबर को खुला था इश्यू
  • 6,656,000 इक्विटी शेयरों का है फ्रेश इश्यू

Chavda Infra IPO: चावड़ा इंफ्रा (Chavda Infra) का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए मंगलवार 12 सितंबर को खुल गया था और गुरुवार 14 सितंबर को बंद होने जा रहा है। चावड़ा इंफ्रा के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 60 रु से 65 रु प्रति इक्विटी शेयर है। चावड़ा इंफ्रा के आईपीओ में शेयरों का लॉट साइज 2,000 इक्विटी शेयर है। यानी आप कम से कम 2000 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितने शेयर बेचे जाएंगे

चावड़ा इंफ्रा के आईपीओ का साइज 43.26 करोड़ रु का है। ये पूरी तरह से 6,656,000 इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी।

कितना है चावड़ा इंफ्रा का जीएमपी

टॉपशेयरब्रोकर्स के अनुसार चावड़ा इंफ्रा के शेयर का ग्रो मार्केट प्रीमियम या जीएमपी (GMP) 58 रु है। यानी इसकी लिस्टिंग 58 रु के प्रीमियम पर हो सकती है। इससे निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ही डबल हो सकता है। हालांकि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट भी सकता है।

कैसा मिला आईपीओ को रेस्पोंस

चावड़ा इंफ्रा के आईपीओ को अच्छा रेस्पोंस मिला है। गुरुवार दोपहर तक इसके आईपीओ को 61.06 गुना आवेदन मिल चुका। इस इश्यू को रिटेल निवेशकों से सबसे शानदार रेस्पोंस मिला है, जिनके लिए रिजर्व रखे गए शेयरों को 90.78 सब्सक्रिप्शन या आवेदन मिला है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article