बिजनेस

चांदी का भाव आज का 5 मई 2026: मजबूत हुई चांदी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 May 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 May 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,49,500 रुपये प्रति किलो रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 73.51 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद गिरावट शुरू हुई लेकिन शाम तक 0.59% बढ़कर यानी 1417 रुपये तेजी के साथ 2,40,800 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,39,383 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,40,120 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,39,502 रुपये किलो हो गई और फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,40,465 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत 10000 रुपये घटकर 2,55,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के नवीनतम रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
नोएडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,550₹25,500₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,648₹26,480₹2,64,800
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,650₹26,500₹2,65,000
कटक₹2,650₹26,500₹2,65,000
केरल₹2,650₹26,500₹2,65,000
रायपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

विदेशी बाजारों में कीमतों पर दबाव के बावजूद आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की तरफ से मजबूत खरीदारी के कारण घरेलू बाजार में भाव में तेजी रही। देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 6,800 रुपये चढ़कर 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में 6,800 रुपये यानी 2.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत टूटकर 73.43 डॉलर प्रति औंस रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 3,917 रुपये टूटकर 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,917 रुपये यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,47,020 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सप्ताह, एमसीएक्स में चांदी 879 रुपये बढ़कर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स में जुलाई कॉन्टैक्ट वाले चांदी वायदा का भाव 1.57 डॉलर यानी 2.06 प्रतिशत टूटकर 74.85 डॉलर प्रति औंस रहा।

महंगाई की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article