बिजनेस

चांदी का भाव आज का 30 दिसंबर 2025: कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चांदी ढ़ाई लाख रुपये प्रति किलो के पार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन आज गिरावट हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 30 December 2025 : चांदी की कीमतों में इस समय जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन आज गिरावट हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 2,35,440 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। दोपहर तक यह और घटकर 231467 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,32,329 रुपये किलो हो गई। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार आज भारत में चांदी की कीमत घटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में मंगलवार को फ्यूचर ट्रेड में 4 परसेंट से अधिक की तेजी आई और यह 2,34,019 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च 2026 डिलीवरी के लिए चांदी का फ्यूचर 9,590 रुपये, या 4.27 परसेंट बढ़कर 11,915 लॉट के बिजनेस टर्नओवर में 2,34,019 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। सोमवार को यह सफेद धातु 14,387 रुपये, या 6 परसेंट बढ़कर 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। बाद में, निवेशकों द्वारा भारी प्रॉफिट-बुकिंग के कारण कीमतें 15,358 रुपये या 6.40 परसेंट गिरकर 2,24,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी देंगे।

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,580₹25,800₹2,58,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुड़गांव₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,580₹25,800₹2,58,000
केरल₹2,580₹25,800₹2,58,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,580₹25,800₹2,58,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कारोबारियों की लिवाली के कारण सोमवार को चांदी की कीमतों में लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड तेजी जारी रही। इससे राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 3,650 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नये शिखर पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,36,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस साल अब तक, चांदी की कीमतों ने शानदार लाभ दिया है। यह 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 167.55 प्रतिशत यानी 1,50,300 रुपये बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।हाजिर चांदी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 4.06 डॉलर यानी 5.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.09 डॉलर प्रति औंस पर थी। तेजी के बाद साल के अंत में मुनाफावसूली के कारण इसमें गिरावट आई। यह एक समय 83.97 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी थी।

चांदी का वायदा भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मजबूत निवेशक मांग एवं सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत में लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी रही और यह छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 14,387 रुपये यानी छह प्रतिशत चढ़कर 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई। चांदी का वायदा भाव पहली बार 80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। यह 7.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.67 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझानों को देखते हुए व्यापारियों द्वारा चांदी की जमकर खरीदारी की जा रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article