बिजनेस

चांदी का भाव आज का 27 जनवरी 2026: कीमतों ने रचा नया इतिहास, जानें पटना, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 January 2026: चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कीमतें एक बार फिर नई रिकॉर्ड हाई पहुंच गई हैं। यह सिलसिला कब थमेगा, कहना मुश्किल है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg (4)

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 January 2026 : चांदी की कीमतें लगातार नया-नया इतिहास रच रही हैं। बाजार के जानकारों के मुताबिक दिल्ली में आज चांदी की कीमतों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। चांदी 40,500 रुपये या 12.3 प्रतिशत बढ़कर 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी मार्च वायदा 25,000 रुपये से अधिक या 7.5% बढ़कर 3,59,800 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई लेवल पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन MCX पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 7.2 डॉलर या 6.27 प्रतिशत गिरकर 108.26 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सेशन में सफेद मेटल ने 117.26 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को पहली बार इस मेटल ने 100 डॉलर प्रति औंस के अहम लेवल को पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट कीमतें 8.55 डॉलर या 8.24 प्रतिशत बढ़कर 112.41 डॉलर प्रति औंस हो गईं। पिछले सत्र में सफेद धातु 14.42 डॉलर या 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज चांदी की कीमत 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवर को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव बढ़कर 3,44,564 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा दामों की जानकारी देंगे।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹3,700₹37,000₹3,70,000
मुंबई₹3,700₹37,000₹3,70,000
कोलकाता₹3,700₹37,000₹3,70,000
चेन्नई₹3,870₹38,700₹3,87,000
पटना₹3,700₹37,000₹3,70,000
लखनऊ₹3,700₹37,000₹3,70,000
मेरठ₹3,700₹37,000₹3,70,000
अयोध्या₹3,700₹37,000₹3,70,000
कानपुर₹3,700₹37,000₹3,70,000
गाजियाबाद₹3,700₹37,000₹3,70,000
नोएडा₹3,700₹37,000₹3,70,000
गुरुग्राम₹3,700₹37,000₹3,70,000
चंडीगढ़₹3,700₹37,000₹3,70,000
जयपुर₹3,700₹37,000₹3,70,000
अहमदाबाद₹3,700₹37,000₹3,70,000
पुणे₹3,700₹37,000₹3,70,000
लुधियाना₹3,700₹37,000₹3,70,000
गुवाहाटी₹3,700₹37,000₹3,70,000
इंदौर₹3,700₹37,000₹3,70,000
सूरत₹3,700₹37,000₹3,70,000
नागपुर₹3,700₹37,000₹3,70,000
नासिक₹3,700₹37,000₹3,70,000
बैंगलोर₹3,700₹37,000₹3,70,000
वडोदरा₹3,700₹37,000₹3,70,000
भुवनेश्वर₹3,870₹38,700₹3,87,000
केरल₹3,870₹38,700₹3,87,000
रायपुर₹3,700₹37,000₹3,70,000
हैदराबाद₹3,870₹38,700₹3,87,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी के बाद चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। चांदी 9,500 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले इसका बंद भाव 3,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी ने 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी ने नई ऊंचाइयां दर्ज कीं। हाजिर बाजार में चांदी पहली बार 99 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई। कारोबार के दौरान यह 99.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची और बाद में 3.42 प्रतिशत यानी 3.29 डॉलर की बढ़त के साथ 99.46 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में चांदी का भाव

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई रिकॉर्ड तेजी का असर वायदा कारोबार पर भी साफ दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 12,638 रुपये यानी लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को चांदी का वायदा भाव 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी चांदी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की। कॉमेक्स में चांदी पहली बार 99 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची। मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध शुक्रवार को 3.02 डॉलर यानी 3.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.39 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने बताया कि सोना और चांदी दोनों ही अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं। सोने की कीमत 4,970 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,59,200 रुपये) और चांदी की कीमत 99.2 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,40,000 रुपये) तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 के बाद यह दोनों की सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त है, जिसकी प्रमुख वजह बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश विकल्पों की बढ़ती मांग है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article