बिजनेस

चांदी का भाव आज का 20 मार्च 2026: रेट में फिर उलटफेर, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 March 2026 : मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.53% लुढ़कर यानी 5858 रुपये गिरावट के साथ 2,25,602 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,31,460 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी 2,29,873 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 233600 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,32,364 रुपये किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 5000 रुपये लुढ़कर 2,55,000 रुपये किलो पर आ गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 1,800 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर, 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। गुरुवार को यह 2,38,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 1 प्रतिशत टूटकर 72.18 डॉलर प्रति औंस पर रही। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,649₹26,490₹2,64,900
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
नोएडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,550₹25,500₹2,55,000
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
जलगांव₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,649₹26,490₹2,64,900
कटक₹2,649₹26,490₹2,64,900
केरल₹2,649₹26,490₹2,64,900
रायपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,649₹26,490₹2,64,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतें 17,800 रुपये लुढ़ककर 2.38 लाख प्रति किलोग्राम रह गईं। चांदी की कीमत 17,800 रुपये या करीब 7 प्रतिशत गिरकर 2,38,700 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जो बुधवार को बंद हुई कीमत 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम से काफी कम है। चांदी अब 29 जनवरी को दर्ज किए गए अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,65,800 रुपये या 41 प्रतिशत तक नीचे आ चुकी है। विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतें नीचे रहीं। हाजिर चांदी 4.88 डॉलर, या 6.48 प्रतिशत गिरकर 70.49 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत गुरुवार को 9,031 रुपये की गिरावट के साथ 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने निवेशकों के उत्साह को कम कर दिया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 9,031 रुपये यानी 3.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,39,163 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 6,372 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 6.31 प्रतिशत की हानि के साथ 72.69 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्राफा कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे कई कारण एक साथ काम कर रहे हैं। इनमें बढ़ती महंगाई को लेकर चिंताएं, केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख खासकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार अब निवेशकों की नजर बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपियन सेंट्रल बैंक के नीतिगत फैसलों पर टिकी रहेगी।

आगे के दृष्टिकोण पर एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी का कहना है कि फिलहाल अल्पावधि में बाजार का रुख कमजोर से अस्थिर बना रह सकता है। ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों में बदलाव के कारण कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है, जिससे इन सुरक्षित निवेश विकल्पों का आकर्षण कम हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण लगातार बनी महंगाई दर की चिंताओं ने फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम करके कीमती धातुओं की सुरक्षित-आश्रय मांग को कम कर दिया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article