बिजनेस

चांदी का भाव आज का 17 दिसंबर 2025: कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें पटना से मुंबई तक के रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अधिकांश रूख बढ़ोतरी का है, लेकिन एक-दो दिनों से गिरावट हो रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-canva)

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का रूख रहा है। लेकिन फिलहाल गिरावट हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक कीमत 1,91,975 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 200750 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 199641 रुपये किलो हो गई। यानी आज कीमत 7666 रुपये बढ़ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग से चांदी की कीमत में बुधवार को 7,300 रुपये का उछाल आया और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। चांदी का भाव बुधवार को 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 8,356 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत चढ़कर 2,06,111 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,97,755 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

देश के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किग्रा)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
दिल्ली₹2,080₹20,800₹2,08,000
मुंबई₹2,080₹20,800₹2,08,000
कोलकाता₹2,080₹20,800₹2,08,000
चेन्नई₹2,220₹22,200₹2,22,000
लखनऊ₹2,080₹20,800₹2,08,000
गुड़गांव₹2,080₹20,800₹2,08,000
गाजियाबाद₹2,080₹20,800₹2,08,000
नोएडा₹2,080₹20,800₹2,08,000
मेरठ₹2,080₹20,800₹2,08,000
कानपुर₹2,080₹20,800₹2,08,000
जयपुर₹2,080₹20,800₹2,08,000
पटना₹2,080₹20,800₹2,08,000
अहमदाबाद₹2,080₹20,800₹2,08,000
पुणे₹2,080₹20,800₹2,08,000
लुधियाना₹2,080₹20,800₹2,08,000
गुवाहाटी₹2,080₹20,800₹2,08,000
इंदौर₹2,080₹20,800₹2,08,000
सूरत₹2,080₹20,800₹2,08,000
नागपुर₹2,080₹20,800₹2,08,000
चंडीगढ़₹2,080₹20,800₹2,08,000
बैंगलोर₹2,080₹20,800₹2,08,000
अयोध्या₹2,080₹20,800₹2,08,000
भुवनेश्वर₹2,220₹22,200₹2,22,000
केरल₹2,220₹22,200₹2,22,000
रायपुर₹2,080₹20,800₹2,08,000
हैदराबाद₹2,220₹22,200₹2,22,000

(डेटासोर्स- गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजारों में, चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये टूटकर 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। इससे पूर्व चांदी 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी, जो इसका सर्वकालिक उच्च स्तर भी था। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी भी 1.07 डॉलर, या 1.67 प्रतिशत गिरकर 63.02 डॉलर प्रति औंस रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी वायदा में भी बिकवाली का दबाव देखा गया और कारोबारियों ने मुनाफावसूली करना उचित समझा। मार्च 2026 अनुबंध वाली चांदी 1,189 रुपये यानी 0.6 प्रतिशत गिरकर 1,96,712 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 11,024 लॉट का कारोबार हुआ। इस बीच, मार्च 2026 अनुबंध वाली कॉमेक्स चांदी वायदा 1.5 अमेरिकी डॉलर यानी 2.32 प्रतिशत गिरकर 62.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चेनानी ने कहा कि सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि निवेशक अक्टूबर और नवंबर के लिए अमेरिका की गैर-कृषि रोजगार रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इससे फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख को लेकर अतिरिक्त जानकारी मिलेगी। चेनानी ने आगे कहा कि अगर श्रम बाजार के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि रोजगार अब भी एक कमजोर कड़ी बना हुआ है, तो कीमती धातुओं को लाभ मिल सकता है, क्योंकि इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्दी कटौती के पक्ष में माहौल मजबूत हो सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article