बिजनेस

चांदी का भाव आज का 15 दिसंबर 2025: रेट में गिरावट, जानें पटना से चेन्नई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 15 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। नया रिकॉर्ड बनाते हुए 2 लाख के पार पहुंच गई थी। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 15 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। इतना ही नहीं रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह में 1,95,180 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर में गिरकर 1,92,222 रुपये प्रति किलो हो गई। शाम में बाजार बंद होने तक 193417 रुपये किलो हो गई। कुल मिलाकर कीमतों में आज गिरावट हुई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव के मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 1,95,466 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। शुक्रवार को MCX पर चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,00,362 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किग्रा), भारत के शहर अनुसार

शहर के नाम10 ग्राम की कीमत100 ग्राम की कीमत1 किग्रा की कीमत
दिल्ली₹1,979₹19,790₹1,97,900
मुंबई₹1,979₹19,790₹1,97,900
कोलकाता₹1,979₹19,790₹1,97,900
चेन्नई₹2,099₹20,990₹2,09,900
लखनऊ₹1,979₹19,790₹1,97,900
गुड़गांव₹1,979₹19,790₹1,97,900
गाजियाबाद₹1,979₹19,790₹1,97,900
नोएडा₹1,979₹19,790₹1,97,900
जयपुर₹1,979₹19,790₹1,97,900
पटना₹1,979₹19,790₹1,97,900
अहमदाबाद₹1,979₹19,790₹1,97,900
पुणे₹1,979₹19,790₹1,97,900
मेरठ₹1,979₹19,790₹1,97,900
लुधियाना₹1,979₹19,790₹1,97,900
गुवाहाटी₹1,979₹19,790₹1,97,900
इंदौर₹1,979₹19,790₹1,97,900
कानपुर₹1,979₹19,790₹1,97,900
सूरत₹1,979₹19,790₹1,97,900
नागपुर₹1,979₹19,790₹1,97,900
चंडीगढ़₹1,979₹19,790₹1,97,900
नासिक₹1,979₹19,790₹1,97,900
बैंगलोर₹1,979₹19,790₹1,97,900
अयोध्या₹1,979₹19,790₹1,97,900
भुवनेश्वर₹2,099₹20,990₹2,09,900
केरल₹2,099₹20,990₹2,09,900
रायपुर₹1,979₹19,790₹1,97,900
हैदराबाद₹2,099₹20,990₹2,09,900
(डेटा-सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। चांदी 5,100 रुपये की बढ़त के साथ 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण चांदी के भाव में यह उछाल देखा गया।

इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,400 रुपये की तेजी के साथ 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जबकि बुधवार को इसमें 11,500 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी लगातार चौथे दिन मजबूत रही और हाजिर चांदी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 64.57 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मजबूत निवेश मांग और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। यह 1,420 रुपये या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,00,362 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत में तेज उछाल देखने को मिला। सोमवार को ही इसमें 18,620 रुपये यानी 10.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी और यह 1,81,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं, कॉमेक्स में चांदी वायदा 64.74 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, घरेलू बाजार में हाजिर चांदी ने एक बार फिर नई ऊंचाई छू ली है। उन्होंने बताया कि कमजोर रुपये और निवेश की लगातार मांग के चलते चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि बढ़ती महंगाई की आशंका और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद सोने और चांदी दोनों में मजबूती आई है।

ऑगमोंट की रिसर्च प्रमुख रेनिशा चैनानी ने बताया कि फेडरल रिजर्व के नरम मौद्रिक रुख और 2026 में सीमित ब्याज दर कटौती के संकेतों के बावजूद सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर बने हुए हैं। हालांकि, यूक्रेन शांति समझौते से जुड़ी सकारात्मक खबरें सर्राफा कीमतों में तेजी को कुछ हद तक सीमित कर सकती हैं। हाल के दिनों की हल्की गिरावट के बाद सोने में भी दोबारा तेजी देखी गई है, जिसे कमजोर रुपये और निवेशकों की मजबूत मांग का समर्थन मिला है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article