बिजनेस

चांदी का भाव आज का 14 दिसंबर 2025: ऑल टाइम हाई पर चांदी की कीमत, जानें पटना से चेन्नई तक के ताजा रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 14 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। चांदी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 2 लाख के पार पहुंच गई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों क्या है चांदी के ताजा दाम।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 14 December 2025 : चांदी के दाम में लगातार तेजी जारी है।इतना ही नहीं रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा भाव बढ़कर 2,00,362 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। जबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और यह 5,100 रुपये बढ़कर 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 1,95,180 रुपये प्रति किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आइए आगे जाते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किग्रा), भारत के शहर अनुसार

शहर के नाम10 ग्राम100 ग्राम1 किग्रा
दिल्ली₹2,041₹20,410₹2,04,100
मुंबई₹2,041₹20,410₹2,04,100
कोलकाता₹2,041₹20,410₹2,04,100
चेन्नई₹2,161₹21,610₹2,16,100
लखनऊ₹2,041₹20,410₹2,04,100
गाजियाबाद₹2,041₹20,410₹2,04,100
नोएडा₹2,041₹20,410₹2,04,100
गुड़गांव₹2,041₹20,410₹2,04,100
जयपुर₹2,041₹20,410₹2,04,100
पटना₹2,041₹20,410₹2,04,100
अहमदाबाद₹2,041₹20,410₹2,04,100
पुणे₹2,041₹20,410₹2,04,100
मेरठ₹2,041₹20,410₹2,04,100
लुधियाना₹2,012₹20,120₹2,01,200
गुवाहाटी₹2,041₹20,410₹2,04,100
इंदौर₹2,012₹20,120₹2,01,200
कानपुर₹2,041₹20,410₹2,04,100
सूरत₹2,041₹20,410₹2,04,100
नागपुर₹2,041₹20,410₹2,04,100
चंडीगढ़₹2,041₹20,410₹2,04,100
बैंगलोर₹2,041₹20,410₹2,04,100
अयोध्या₹2,041₹20,410₹2,04,100
भुवनेश्वर₹2,151₹21,510₹2,15,100
केरल₹2,151₹21,510₹2,15,100
रायपुर₹2,041₹20,410₹2,04,100
हैदराबाद₹2,151₹21,510₹2,15,100
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और यह 5,100 रुपये बढ़कर 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की सतत वैश्विक मांग के बीच चांदी के भाव में तेजी आई है। चांदी गुरुवार को 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को इसमें 11,500 रुपये की तेजी आई थी। विदेशी व्यापार में लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ, हाजिर चांदी एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 64.57 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

चांदी का वायदा भाव

निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में तेजी आई और यह पहली बार रिकॉर्ड दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा में लगातार चौथे दिन तेजी आई और यह 1,420 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 2,00,362 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। पिछले चार सत्रों में, चांदी सोमवार को 18,620 रुपये यानी 10.24 प्रतिशत बढ़कर 1,81,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कॉमेक्स चांदी वायदा 64.74 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में, हाजिर चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नये ऊंचाई को छुआ। उन्होंने कहा कि कीमती धातु में उछाल का कारण मुख्य रूप से कमजोर रुपये और लगातार निवेश की मांग है । कोटक सिक्योरिटीज के प्रमुख (करेंसी और कमोडिटी), अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि ऐसे समय जब महंगाई का खतरा बढ़ रहा है, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद सोने और चांदी में अच्छी तेजी आई है।

ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा नरम मौद्रिक रुख अपनाने और वर्ष 2026 में ब्याज दर में कम कमी का संकेत देने के बावजूद सोना और चांदी आसमान छू रहे हैं। यूक्रेन शाति समझौते से जुड़ी सकारात्मक घटनाएं सर्राफा कीमतों की बढ़त को सीमित कर सकती हैं। पिछले कुछ दिनों में हल्की नरमी के बाद सोना की कीमतों में तेजी आई। कीमती धातु में इस तेजी को मुख्य रूप से कमजोर रुपये और निवेशकों की निरंतर मांग का समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article