बिजनेस

चांदी का भाव आज का 11 मार्च 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 March 2026: ईरान के साथ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 March 2026: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.79% लुढ़कर यानी 10522 रुपये लुढ़कर 2,67,328 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन 2,77,850 रुपये किलोग्राम था। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 10,000 रुपये बढ़कर 2,90,000 रुपये किलो हो गई।जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी बढ़कर 2,70,944 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,69,058 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 2,66,010 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
सूरत₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
नागपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
नासिक₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

देश राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतों में 10,975 रुपये का उछाल आया और यह 2.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गई। यह बढ़ोतरी मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते हुई, क्योंकि डॉलर की कमजोरी ने इस ’सुरक्षित निवेश’ वाली परिसंपत्ति की मांग को बढ़ा दिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत में 10,975 रुपये, या 4.09 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया। सोमवार के बंद स्तर 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले मंगलवार को यह बढ़कर 2,79,275 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी की कीमत में 1.38 डॉलर, या 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 88.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें 10,442 रुपये बढ़कर 2.77 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 10,442 रुपये या लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 2,77,602 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,265 लॉट का कारोबार हुआ। विदेशी बाजारों में, न्यूयॉर्क में मई कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी की वायदा कीमतें 5.07 अमेरिकी डॉलर या छह प्रतिशत बढ़कर 89.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने बताया कि मंगलवार को चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह भू-राजनीतिक घटनाक्रम रहे, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संभावित समाधान की ओर इशारा किया है। इस संघर्ष के चलते निवेशक काफी समय से असमंजस की स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि इस उथल-पुथल ने बाजार में अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण महंगाई का डर सता रहा है, जिसका असर निवेशकों की भावनाओं पर पड़ रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में आई नरमी ने इन कीमती धातुओं को राहत प्रदान की। गांधी ने कहा कि पिछले सत्र में 15 सप्ताह के उच्चतम स्तर को छूने के बाद डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल भी थोड़ा कम हुआ, जिससे सर्राफा कीमतों को उबरने का मौका मिला।

इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए, कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि चांदी की कीमतों में बढ़त हुई और यह करीब 90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगी। ऐसा तब हुआ जब ट्रंप ने संकेत दिया कि खाड़ी क्षेत्र का संघर्ष जल्द ही समाप्त हो सकता है, जिससे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं कम हुईं।

विश्लेषकों ने कहा कि पिछले सत्र में गिरावट के बाद डॉलर में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर धारणा के कारण चांदी की कीमतों में तेजी आई। ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि चांदी ने पिछले सत्र में अस्थायी रूप से 80 डॉलर से नीचे गिरने के बाद लगभग 90 डॉलर तक वापसी की, जिसमें अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने मजबूती प्रदान की। चैनानी ने कहा कि निवेशक अब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक सहित आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति संकेतकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो महंगाई के रुझान और संभावित मौद्रिक नीति दिशा पर और संकेत प्रदान करेंगे। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान में सैन्य अभियान तेजी से पूरा होने की ओर है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article