बिजनेस

चांदी का भाव आज का 10 फरवरी 2026: रेट में फिर गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 February 2026: चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 February 2026 : चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 7,500 रुपये लुढ़क कर 2,64,500 रुपये प्रति किग्रा (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। सोमवार का बंद भाव 2,72,000 रुपये प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव गिरकर 2,52,300 रुपये किलो हो गया। सोमवार को इसका बंद भाव 2,62,620 रुपये प्रति किलोग्राम था। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.13 डॉलर या 1.37 प्रतिशत टूटकर 82.16 डॉलर प्रति औंस रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.20 प्रतिशत टूटकर 81.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 10,000 रुपये गिरकर 2,90,000 रुपये किलो हो गई। कल 15 हजार रुपये बढ़कर 3,00,000 रुपये किलो हो गई थी। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,53,665 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,57,424 रुपये किलो हो गई और शाम को बाजार बंद होने तक 2,59,100 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,900₹29,000₹2,90,000
मुंबई₹2,900₹29,000₹2,90,000
कोलकाता₹2,900₹29,000₹2,90,000
चेन्नई₹3,000₹30,000₹3,00,000
पटना₹2,900₹29,000₹2,90,000
लखनऊ₹2,900₹29,000₹2,90,000
मेरठ₹2,900₹29,000₹2,90,000
कानपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अयोध्या₹2,900₹29,000₹2,90,000
गाजियाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
नोएडा₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुरुग्राम₹2,900₹29,000₹2,90,000
चंडीगढ़₹2,900₹29,000₹2,90,000
जयपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
अहमदाबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
पुणे₹2,900₹29,000₹2,90,000
लुधियाना₹2,900₹29,000₹2,90,000
गुवाहाटी₹2,900₹29,000₹2,90,000
इंदौर₹2,900₹29,000₹2,90,000
सूरत₹2,900₹29,000₹2,90,000
नागपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
नासिक₹2,900₹29,000₹2,90,000
बैंगलोर₹2,900₹29,000₹2,90,000
वडोदरा₹2,900₹29,000₹2,90,000
भुवनेश्वर₹3,000₹30,000₹3,00,000
कटक₹3,000₹30,000₹3,00,000
केरल₹3,000₹30,000₹3,00,000
रायपुर₹2,900₹29,000₹2,90,000
हैदराबाद₹3,000₹30,000₹3,00,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार चांदी शुक्रवार के 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 17,000 रुपये, या 6.66 प्रतिशत बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 2.19 डॉलर, या 2.81 प्रतिशत बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस हो गई।

चांदी का वायदा भाव

सोमवार को वायदा कारोबार में कीमती धातुओं में तेजी आई, चांदी करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 2.61 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 11,853 रुपये, या 4.74 प्रतिशत बढ़कर 6,396 लॉट के कारोबार में 2,61,745 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी वायदा 4.80 अमेरिकी डॉलर, या 6.25 प्रतिशत बढ़कर 81.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

व्यापारियों ने कहा कि दोनों धातुओं में यह तेज बढ़ोतरी ग्लोबल मार्केट में रिकवरी, कमजोर अमेरिकी डॉलर और सेफ-हेवन एसेट्स के लिए निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोमवार को चांदी 6 प्रतिशत से अधिक उछलकर 82 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई, जबकि सोने की कीमतें 5,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस से ऊपर हो गईं, जो एक हफ्ते से अधिक समय में उनका उच्चतम स्तर है, जिसे कमजोर अमेरिकी डॉलर का समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि एक ऐतिहासिक बिकवाली के बाद व्यापारियों ने कीमती धातुओं की खरीदारी जारी रखी, जिससे चांदी का लगभग आधा मूल्य खत्म हो गया था। त्रिवेदी ने कहा कि जापान के सप्ताहांत चुनावों में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के सत्तारूढ़ गठबंधन की जबरदस्त जीत के बाद निवेशकों की भावना में भी सुधार हुआ, जिससे उनकी विस्तारवादी राजकोषीय नीतियों का रास्ता साफ हो गया।

कमोडिटी मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार, चीन के केंद्रीय बैंक ने जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी, जो लगातार संस्थागत मांग का संकेत है। ट्रेडर्स अब फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी के आउटलुक के बारे में संकेत पाने के लिए इस हफ्ते अमेरिका के रोजगार और महंगाई के अहम आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि पिछले हफ्ते कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव ज़्यादातर चीनी ट्रेडर्स की सट्टेबाजी की वजह से हुआ था।

इस बीच, अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार को ओमान में भू-राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए बातचीत की, जिससे ग्लोबल मार्केट को कुछ स्थिरता मिली, हालांकि तेहरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन जारी रखने पर अपना रुख बनाए रखा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article