बिजनेस

चांदी का भाव आज का 10 दिसंबर 2025: दो लाख से मात्र इतनी दूर, जानें पटना से मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 10 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश रूख तेजी का रहता है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों क्या है चांदी का ताजा दाम।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, chandi ka bhav aaj ka) 10 December 2025 : चांदी के दाम में लगातार बदलाव जारी है। हालाकि इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है। कभी-कभी थोड़ी बहुत गिरावट होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 1,78,893 रुपये प्रति किलो थी। यह दोपहर तक बढ़कर 186350 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने यह घटकर 185488 रुपये प्रति किलो हो गई। इसकी कीमत सोमवार को 179088 रुपये प्रति किलोग्राम थी। धीरे-धीरे चांदी 2 लाख के करीब पहुंचती जा रही है। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी 11,500 रुपये की जबर्दस्त उछाल के साथ 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में कुल 1,02,300 रुपये यानी 114.04 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी कीमत 31 दिसंबर, 2024 को 89,700 रुपये प्रति किग्रा थी। इससे पहले, चांदी की कीमत में एक दिन की इतनी तेज बढ़ोतरी इस साल 10 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। उस दिन इसकी कीमत 8,500 रुपये उछलकर 1,71,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में लगातार दूसरे दिन चांदी का सबसे अधिक कारोबार वाला मार्च अनुबंध 3,736 रुपये या 1.98 प्रतिशत बढ़कर 1,91,800 रुपये प्रति किग्रा के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.53 प्रतिशत बढ़कर 61.60 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मंगलवार को, यह 2.66 डॉलर यानी 4.58 प्रतिशत बढ़कर 60.82 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा था। सोमवार को 58.161 डॉलर प्रति औंस पर बंद होने के बाद, पिछले दो सत्रों में इसमें 3.44 डॉलर यानी 5.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2026 डिलीवरी अनुबंध वाली कॉमेक्स चांदी वायदा 1.3 डॉलर यानी 2.14 प्रतिशत बढ़कर 62.14 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।आइए जानते हैं आपके शहरों के चांदी के ताजा भाव क्या हैं।

गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत के शहरों में चांदी के भाव

शहरों के नाम10 ग्राम के रेट100 ग्राम के रेट1 किग्रा के रेट
दिल्ली₹1,901₹19,010₹1,90,100
मुंबई₹1,901₹19,010₹1,90,100
कोलकाता₹1,901₹19,010₹1,90,100
चेन्नई₹1,991₹19,910₹1,99,100
लखनऊ₹1,901₹19,010₹1,90,100
गुडगांव₹1,901₹19,010₹1,90,100
गाजियाबाद₹1,901₹19,010₹1,90,100
नोएडा₹1,901₹19,010₹1,90,100
पटना₹1,901₹19,010₹1,90,100
जयपुर₹1,901₹19,010₹1,90,100
अहमदाबाद₹1,901₹19,010₹1,90,100
पुणे₹1,901₹19,010₹1,90,100
गुवाहाटी₹1,901₹19,010₹1,90,100
इंदौर₹1,901₹19,010₹1,90,100
कानपुर₹1,901₹19,010₹1,90,100
सूरत₹1,901₹19,010₹1,90,100
नागपुर₹1,901₹19,010₹1,90,100
चंडीगढ़₹1,901₹19,010₹1,90,100
बैंगलोर₹1,901₹19,010₹1,90,100
अयोध्या₹1,901₹19,010₹1,90,100
भुवनेश्वर₹1,991₹19,910₹1,99,100
केरल₹1,991₹19,910₹1,99,100
रायपुर₹1,901₹19,010₹1,90,100
हैदराबाद₹1,991₹19,910₹1,99,100

पिछले दिन रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को चांदी 4,500 रुपये गिरकर 1,80,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। इसका पिछला बंद भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 0.75 प्रतिशत चढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

वायदा कारोबार में लगातार दूसरे दिन भी चांदी कीमतों में गिरावट रही। चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 1,042 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत घटकर 1,80,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जिसमें 13,823 लॉट के सौदे हुए। शुक्रवार को, चांदी की कीमत 7,096 रुपये यानी 3.98 प्रतिशत बढ़कर 1,85,234 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी।

चांदी का वायदा भाव

विदेशी बाजारों में मार्च डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा मामूली बढ़त के साथ 58.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह शुक्रवार को 59.90 डॉलर प्रति औंस के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटीज़) राहुल कलंत्री ने कहा कि चांदी में हल्की मुनाफावसूली देखी गई क्योंकि व्यापारी एफओएमसी बैठक और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल का इंतज़ार कर रहे थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो-दिवसीय नीतिगत बैठक मंगलवार को शुरू हुई। जिसमें ब्याज दरों पर फैसला और चेयरमैन जेरोम पॉवेल का भाषण बुधवार को होगा। उम्मीद है कि इसका नतीजा 2026 तक फेडरल रिजर्व के रुख का संकेत देगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article