बिजनेस

सपने पूरे जरूर होते हैं बाबू मोशाय... शार्कटैंक वाले अमित जैन के मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 5, 2023, 10:30 AM IST

CarDekho के CEO Amit Jain अब Shark Tank India 2 के Judge भी हैं और उन्होंने अश्नीर ग्रोवर जैसे महारथी की जगह ली है। अमित जैन युवाओं को प्रेरित करने वाली कई बातें कहते रहते हैं जिनके बारे में हम यहां बता रहे हैं।

Image

ये एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • CarDekho के CEO हैं अमित जैन
  • शार्कटैंक इंडिया के 2 जज भी हैं
  • अश्नीर ग्रोवर को किया है रिप्लेस

Amit Jain Motivational Quotes: शार्कटैंक इंडिया से अश्नीर ग्रोवर के चले जाने पर जहां फैन्स नाखुश थे, वहीं उनकी कमी को पूरा किया कारदेखों के सीईओ अमित जैन ने। ये एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी हैं। अमित बहुत काबिल व्यक्ति हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत करके अपने व्यापार को इस लेवल तक पहुंचाया है। यहां हम आपको उनके मोटिवेशन कोट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जीवन में उतार लेंगे तो सफलता पाने में आपको आसानी होगी।

Amit Jain Motivational Quotes

Amit Jain Motivational Quotes

गैराज से हुई थी शुरुआत

2006 में अमित जैन और उनके भाई अनुराग ने अपने गैराज को एक ऑफिद में तबदील किया और वहां गिरनासॉफ्ट नाम की कंपनी खोली। इस स्टार्टअप में उन्हें बहुत नुकसान हुआ।

Amit Jain Motivational Quotes

Amit Jain Motivational Quotes

ऑटो एक्सपो में आया आइडिया

2008 में दोनों भाई दिल्ली ऑटो एक्सपो घूमने गए जहां उन्हें कारदेखो का आईडिया आया। यहीं से इन दोनों ने कारदेखों की शुरुआत की जो आज बहुत बड़ी कंपनी है।

Amit Jain Motivational Quotes

Amit Jain Motivational Quotes

आईआईटी के पास आउट

अमित जैन ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है और मूल रूप से वो जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। कारदेखो की शुरुआत करने से पहले उन्होंने कई जगहों पर नौकरी भी की है।

Amit Jain Inspirational Quotes

Amit Jain Inspirational Quotes

स्पोर्ट का बहुत शौक रखते हैं

अमित जैन जहां खुद फिट रहने के साथ दूसरों को भी तंदुरुस्त रहने की सलाह देते हैं, वहीं स्पोर्ट्स में भी उनकी खासी दिलचस्पी है। फीफा 2022 देखने वो कतर पहुंचे थे।

Amit Jain Motivational Quotes

Amit Jain Motivational Quotes

कारों से है बड़ा लगाव

अमित को कारों से बहुत लगाव है और यही वजह है कि उन्हें ये बिजनेस आइडिया आया। ऑटो एक्सपो कार और बाइक्स पसंद करने वालों के लिए एक डिज्नी लैंड जैसा आयोजन होता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article