बिजनेस

वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले में तीसरी गिरफ्तारी, CBI ने वेणुगोपाल धूत को किया अरेस्ट

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 11:49 AM IST

Videocon Loan Fraud Case: वीडियोकॉन लोन फ्रॉड मामले में सीबीआई ने तीसरी गिरफ्तारी कर ली है। उल्लेखनीय है कि मामले की जांच शुरू होने के बाद चंदा को 2018 में अपने पद से हटना पड़ा था।

Image

वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले में तीसरी गिरफ्तारी

Photo : BCCL

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) को गिरफ्तार कर लिया है। आईसीआईसीआई वीडियोकॉन लोन धोखाधड़ी मामले (ICICI Videocon loan fraud case) में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochhar) और उनके पति एवं बिजनेसमैन दीपक कोचर (Deepak Kochhar) को गिरफ्तार किया गया था।

26 दिसंबर तक CBI की हिरासत में कोचर

मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को वीडियोकॉन समूह की कंपनियों को बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण में कथित धोखाधड़ी तथा अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में 26 दिसंबर तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने लगाया ये आरोप

सीबीआई ने दंपती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत 'आपराधिक विश्वासघात' के आरोप लगाने की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दी।

दूसरी ओर, बचाव पक्ष के वकील ने दावा किया कि आईसीआईसीआई बैंक ने अतीत में कहा था कि उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है और बताया कि ‘‘मुख्य कर्जदार’’ को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को अपने दिल्ली कार्यालय में संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें मुंबई में विशेष अवकाशकालीन अदालत के न्यायाधीश एस एम मेनजोंगे के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि ‘केस डायरी’ को पढ़ने से पता चलता है कि अपराध "गंभीर प्रकृति" का है। न्यायाधीश ने कोचर दंपती को सोमवार तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article