बिजनेस

EMI पर खरीदें Gold, 75% छूट का भी ऑफर, खरीद लेंगे आसानी से महंगी ज्वैलरी

आप ईएमआई पर भी सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको दो विकल्प मिलेंगे। या तो आप पहले हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके बाद में ज्वैलरी लें या फिर पहले ज्वैलरी ले लें और उसके बाद मासिक ईएमआई भरें।

Image

ईएमआई पर भी सोना खरीदने का मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ईएमआई पर सोना खरीदने का मौका
  • मिल रहा 75 फीसदी छूट का ऑफर
  • आसानी से खरीद सकेंगे महंगी ज्वैलरी

Gold on EMI : दो दिन बाद 22 अप्रैल को देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदने को शुभ माना जाता है। हालांकि यदि किसी बजट का कम हो तो वो सोना खरीद कर ईएमआई पर पैसा चुका सकता है। इसके अलावा हर महीने पहले थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके आप अपनी फ्यूचर की जरूरत के लिए भी सोने की ज्वैलरी खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इस तरह सोना खरीदने पर आपको डिस्काउंट भी मिलेगा।

ईएमआई पर कैसे खरीदें ज्वैलरी

मुथूट फिनकॉर्प के अनुसार मुथूट एग्जिम से स्वर्णवर्षम गोल्ड ज्वैलरी स्कीम के तहत ईएमआई पर सोने की ज्वेलरी खरीदी जा सकती है। इस स्कीम के तहत आपको 916/995 के हॉलमार्क वाली शुद्ध ज्वैलरी खरीदने को मिलेगी, जिसमें चेन, अंगूठी और पेंडेंट्स आदि शामिल हैं। आपको शुरुआत में ज्वैलरी के लिए बहुत कम पैसे देने होंगे। बाकी पैसा आप आराम से 3, 6 या 9 महीनों में चुकाया जा सकता है।

ऐसे पाएं 75 फीसदी छूट

तनिष्क की गोल्डन हार्वेस्ट स्कीम पसंदीदा तनिष्क ज्वैलरी खरीदने का एक स्मार्ट, सेफ और आसान तरीका है। इस योजना के जरिए आप जितना पैसा देंगे, उससे ज्यादा सोना पाएंगे। इस योजना में आप पहले 10 महीने तक पैसा जमा करते हैं, उसके बाद आपको सोने की ज्वैलरी मिलेगी। 10 महीनों के बाद आपको पहली किस्त पर 75% तक की खास छूट दी जाएगी।

जैसे कि पहली किस्त अगर 5000 रु की हो तो 4000 रु का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी कैलकुलेशन आप इस लिंक पर देख सकते हैं।

पहले खरीदें बाद में चुकाएं

इस तरीके में आप आसानी से महंगी ज्वैलरी खरीद सकते हैं। वैभव ज्वैलरी की साइट के अनुसार ये 'बाय नाउ पे लेटर' स्कीम चलाती है। आप कंपनी की ज्वैलरी शॉप पर जाकर ज्वैलरी पंसद करें, फिर +91-9177403000 पर कस्टमर सर्विस टीम से बात करके क्रेडिट कार्ड पर इंस्टैंट अप्रूवल पाएं।

आप क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर गोल्ड स्टडेड ज्वेलरी, प्लेटिनम ज्वैलरी, सिल्वर ज्वैलरी और डायमंड ज्वैलरी खरीद सकते हैं।

1000 रु से करें शुरुआत

जीआरटी ज्वेलर्स भी पहले 11 महीनों तक पैसा जमा करने और फिर पसंदीदा ज्वैलरी खरीदने का मौका देती है। आप जीआरटी ज्वैलर्स की जीआरटी न्यू गोल्डन इलेवन प्लान में कम से कम 1000 रु से शुरुआत कर सकते हैं। इनके अलावा पीएनजी ज्वैलर्स भी इस तरह की योजना की पेशकश करती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article