बिजनेस

Business Bulletin: Go First 22 प्लेन के साथ फिर भरेगी उड़ान ! Honda ने लांच की एलिवेट, ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 03:06 PM IST

Business Bulletin:केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई का महीना आने से पहले ही महंगाई भत्ते (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Image

ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज

Photo : iStock

Business Bulletin:RBI की 6 जून से होने वाली मौद्रिक नीति की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद कवच सिस्टम को देश के हर रूट पर लागू करने की मांग की जा रही है। इस मांग के बीच दो शेयरों में तेजी आई है।केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई का महीना आने से पहले ही महंगाई भत्ते (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद है। गो फर्स्ट ने अगले पांच महीनों के लिए 22 एयरक्राफ्ट के साथ फिर से उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी मांगी है। ये हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज..

RBI की 6 जून से होने वाली मौद्रिक नीति की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। कम होती महंगाई और अप्रैल में आरबीआई के रुख को देखते हुए इस बार भी उम्मीद है कि वह महंगे कर्ज का रुख नहीं अपनाएगा। और आरबीआई रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। अगर ऐसा होता है तो होम लोन, कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। साथ ही कारोबारी क्षेत्र में डिमांड पैदा हो सकती है। जिसका फायदा नई नौकरियों के रूप में हो सकता है। इसे देखते हुए 8 जून को आरबीआई रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रख सकता है।

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद कवच सिस्टम को देश के हर रूट पर लागू करने की मांग की जा रही है। इस मांग के बीच दो शेयरों में तेजी आई है। ये दो शेयर कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स (Kernex Microsystems) और एचबीएल पावर सिस्टम्स (HBL Power Systems) हैं। ये दोनों कंपनियां अनलिस्टेड कंपनी मेधा सर्वो ड्राइव्स के साथ मिलकर कवच सिस्टम तैयार कर रही हैं। इसीलिए इनके शेयरों को फायदा हुआ है।

केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई का महीना आने से पहले ही महंगाई भत्ते (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जाने लगी है। बता दें कि मार्च के आखिर में ही केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया। अब जुलाई में फिर से डीए और डीआर में इजाफा हो सकता है। इस बार भी बढ़ोतरी 4 फीसदी हो सकती है। बताते चलें कि डीआर यानी महंगाई राहत पेंशनभोगियों को मिलती है, जबकि डीए कर्मचारियों को मिलता है।

वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) फिर से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसने अगले पांच महीनों के लिए 22 एयरक्राफ्ट के साथ फिर से उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी मांगी है। गो फर्स्ट के मैनेजमेंट की हाल ही में हुई बैठक के बाद पिछले हफ्ते दोबारा सर्विस शुरू करने के लिए डीजीसीएस ने इससे एक प्लान मांगा था। गो फर्स्ट को एक हफ्ते में प्लान के लिए डीजीसीए की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

होंडा की एसयूवी एलीवेट (Honda Elevate SUV) को आज नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। ये इस कार की ग्लोबल लॉन्चिंग है। यानी इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है। यह कंपनी की भारत में पहली कॉम्पैरक्ट एसयूवी है। वैसे एसयूवी सेगमेंट में होंडा के पास CR-V और BR-V कारें मौजूद हैं। इसके अलावा होंडा 2030 तक 5 नई एसयूवी भी लॉन्च करेगी। वहीं एलिवेट के लिए बुकिंग जुलाई 2023 में शुरू होगी और तब ही इसकी कीमतों का ऐलान किया जाएगा। आगे जानिए नई एसयूवी के फीचर्स।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article